Home
News

Samsung TV यूजर्स ध्यान दें! 1 मार्च से नहीं मिलेगा स्मार्ट TV में Google का ये फीचर, जानें डिटेल्स

अगर आप भी Samsung का स्मार्ट TV यूज करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल सैमसंग कंपनी अपने स्मार्ट टीवी में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। आइए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।

जी हां, कंपनी अपने स्मार्ट टीवी में से अब Google Assistant फीचर को हटाएगी। जिसे लेकर ब्रांड ने इसकी सूचना ऑफिशियली तौर पर सपोर्ट पेज पर जारी कर दिया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि, सैमसंग टीवी में मार्च से गूगल असिस्टेंट फीचर नहीं होगा।

1 मार्च से Samsung Smart TV में नहीं मिलेगा Google का ये फीचर

अभी हाल ही में Google Assistant को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें जानकारी दी गई थी कि, गूगल असिस्टेंट से 17 फीचर्स को हटाए गए हैं। इसके साथ ही बताया गया था कि, 26 जनवरी से गूगल असिस्टेंट पर अब कई फीचर्स काम नहीं करेंगे। उस वक्त कंपनी ने बताया था कि, गूगल असिस्टेंट की क्वालिटी और इस पर निर्भरता को और बेहतरीन करने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है।

कंपनी अपने पुराने मॉडल्स में से भी गूगल असिस्टेंट हटेएगी साथ ही आने वाले मॉडल्स में भी अब यह वॉयस असिस्टेंट अब उपलब्ध नहीं होगा। तो चलिए आगे जानते हैं कंपनी ने आखिर ये कदम क्यो उठाया है।

1 मार्च से Samsung Smart TV में नहीं मिलेगा Google का ये फीचर

सैमसंग टीवी के ये मॉडल्स भी हैं शामिल- 1 मार्च 2024 से सैमसंग टीवी के सभी मॉडल्स में से इस फीचर को हटाया जाएगा। जिसमें 4K QLED TV, 2021 स्मार्ट टीवी मॉडल, 2022 स्मार्ट टीवी मॉडल 2020 Lifestyle TV, 2020 Crystal UHD TV और 2020 8K स्मार्ट टीवी मॉडल भी शामिल है।

बता दें, कंपनी ने 2020 से अपने टीवी में गूगल असिस्टेंट फीचर को देना शुरू किया था। अब 4 साल बाद कंपनी को इस फीचर को टीवी से हटाना पड़ रहा है। जिसका कारण कंपनी ने गूगल की पॉलिसी में बदलाव को बताया है।

1 मार्च से Samsung Smart TV में नहीं मिलेगा Google का ये फीचर

हालांकि सैमसंग ने अभी इसकी डिटेल्स में जानकारी नही दी है, कि आखिर किस पॉलिसी के कारण कंपनी को इतना बढ़ा कदम उठाना पड़ा है। अभी सैमसंग ने अपने सपोर्ट पेज पर बस इतनी ही जानकारी शेयर की है कि, 'गूगल पॉलिसी में बदलाव के कारण Google Assistant अब 1 मार्च 2024 से सैमसंग स्मार्ट टीवी में मौजद नहीं होगा। वॉयस असिस्टेंट के लिए टीवी में दूसरे विकल्प चेक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung is removing the Google Assistant feature from its smart TVs from March 1, 2024. The company says that this step has to be taken due to change in Google's policy.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X