2025 की दूसरी छमाही में Samsung लॉन्च करेगा ट्राई-फोल्डेबल स्मार्टफोन, यहां जानें अब तक की सारी डिटेल्स
2025 में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में ट्राई-फोल्डेबल टेक्नोलॉजी की एंट्री हो रही है। यह कॉन्सेप्ट सबसे पहले 20219 में चीनी कंपनी रॉयोल ने पेश किया था। हालांकि, अब कई कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख रही हैं, और हुवावे ने सितंबर 2024 में मेट एक्सटी के साथ पहला ट्राई-फोल्डेबल स्मार्टफोन व्यावसायिक रुप से लॉन्च किया ।
सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन पर लंबे समय से काम कर रही है और 2021 में उसने ट्राई-फोल्डेबल स्मार्टफोन का कॉसेप्ट पेश किया था। अब कंपनी 2025 की दूसरी तिमाही में अपने ट्राई-फोल्डेबल स्मार्टफोन का अनावरण करने की तैयारी में है। कोरिया से आ रही रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन की शुरूआती बिक्री 300,000 यूनिट से कम करेगी।

सैमसंग अपने ट्राई-फोल्डोबल स्मार्टफोन में हुवावे से अलग डिजाइन अपनाने की योजना बना रहा है। जहां हुवावे Mate XT में 'S' या 'Z' फोल्डिंग मैकेनिज्म है, जो फोन को दोनों दिशा में फोल्ड करने की अनुमति देता है, वहीं सैमसंग 'G' फॉर्म फैक्टर फोल्डिग मैकेनिज्म का इस्तेमाल करेगा, जिसमें बाहरी स्क्रीन अंदर की तरफ फोल्ड होती है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन की लचीली स्क्रीन द्वारा काम करता है, जो टूटे बिना मुड जाती है, जिससे डिस्प्ले सुरक्षित रहता है।
सैमसंग ट्राई-फोल्डेबल स्मार्टफोन के जरिए अपने प्रो़डक्ट पोर्टफोलियो में परिवर्तन लाने की कोशिश कर रहा है, ताकि वह उबाऊ और दोहराव वाले प्रोडक्ट्स से बाहर निकल सके।
हालांकि कंपनी के इस स्मार्टफोन को 2025 में केवल एक या दो एशियाई बाजारों में ही पेश किए जानें की संभावना है, जैसा कि Galaxy Z Fold Special Edition के साथ हुआ था। इसके अलावा इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स की जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








