Home
News

सैमसंग लाई दुनिया का पहला डुअल-स्क्रीन स्मार्टफोन

By Rahul

दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने बुधवार को कई उपकरण पेश किए। इसमें घुमावदार स्क्रीन वाला स्मार्टफोन भी शामिल है। घुमावदार स्क्रीन के कारण इस स्मार्टफोन में एक साथ दो स्क्रीन का उपयोग किया जा सकता है। 'गैलेक्सी नोट एज' में 5.6 इंच का मुड़ा हुआ स्क्रीन है और दाहिनी ओर झुका हुआ है। इस स्मार्टफोन की बिक्री सितंबर-नवंबर के बीच शुरू हो सकती है। इसमें एक साथ ईमेल और आने वाले एसएमएस चेक किए जा सकते हैं।

समाचार पत्र स्ट्रेट टाइम्स के मुताबिक, मुड़े हुए स्क्रीन पर विभिन्न एप्स को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें मौसम संबंधी सूचना तथा समाचार शीर्षक भी देखे जा सकते हैं। जबकि उसी वक्त आप मुख्य स्क्रीन पर कुछ और देख रहे होते हैं। गैलेक्सी नोट एज सैमसंग के एक अति सफल फैबलेट सैमसंग गैलेक्सी नोट की ही एक अलग किस्म है।

1

1

सैमसंग ऐज में 5.7 इंच की ओलिड स्‍क्रीन दी गई है।

2

2

गैलेक्‍सी नोट ऐज दुनिया का पहला ऐसा स्‍मार्टफोन है जिसमें साइड स्‍क्रीन दी गई है। 

3

3

नोट ऐज में ज्‍यादा बेहतर यूजर एक्‍सपीरियंस के लिए स्‍टाइलस भी दिया गया है। 

4

4

गैलेक्‍सी नोट ऐज में 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी मैमोरी ऑप्‍शन दिए गए हैं इसके अलावा 128 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X