Home
News

सैमसंग का W2018 फ्लिप फोन हैंड्स ऑन वीडियो हुआ लीक

By Agrahi

किसी समय में फ्लिप फोन का चलन काफी ज्यादा था, इन स्मार्टफोन पसंद भी किया जाता है। स्टाइलिश दिखने वाले यह स्क्रीन की सुरक्षा के लिहाज से बेहतर भी माने जाते थे। यदि आप 90s की जनरेशन के हैं तो आपने फ्लिप फोन जरुर इस्तेमाल किए होंगे। हालांकि इन स्मार्टफोन का ट्रेंड धीरे धीरे खत्म हो गया।

अब सुनने में आ रहा है कि फ्लिप फोन एक बार फिर देखने को मिलेंगे। सैमसंग अपने फ्लैगशिप W2018 फ्लिप फोन पर काम भी कर रहा है। पिछले कुछ समय से यह फोन काफी चर्चाओं में भी रहा है।

सैमसंग का W2018 फ्लिप फोन हैंड्स ऑन वीडियो हुआ लीक

सैमसंग के इस फोन की तसवीरें और पोस्टर्स इंटरनेट पर हैं। फोन के बारे में जो लेटेस्ट खबर सामने आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन दिसंबर 1 को लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही यूट्यूब पर भी सैमसंग के W2018 फ्लिप फोन को हैंड्स ऑन वीडियो में देखा गया है।

सैमसंग का W2018 फ्लिप फोन हैंड्स ऑन वीडियो हुआ लीक

यूट्यूब पर जो वीडियो दिया गया है यह चाइनीज में है, जिस कारण फोन के बारे में जो कहा गया है वह समझ पाना तो मुश्किल है लेकिन फोन का डिज़ाइन पूरी तरह रिवील हो गया है। फोन के लुक्स से यह पता चलता है कि फोन मैटेलिक बॉडी के साथ आता है, जो कि फोन को देखने में स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है।

वहीं यदि फोन के बारे में सामने आए रुमर्स पर ध्यान दें तो यह फोन 3.5mm हैडफ़ोन जैक के साथ नहीं आएगा, बल्कि इसमें होगा USB Type-C पोर्ट। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आ सकता है और इसमें 6जीबी की बड़ी रैम होगी। साथ ही इस फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की हो सकती है।

इसके अलावा सैमसंग का यह फ्लिप फोन 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है, जिसमें अपर्चर f/1.5 होगा और इसका सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। सैमसंग के इस फोन में 2300mAh की बैटरी होने की भी खबर है।

Best Mobiles in India

English summary
Samsung W2018 flagship flip phone hands on video leaked. This smartphone will be launched next year. These flip smartphone can be back in trend.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X