Samsung W21 5G foldable 4 नवंबर को हो सकता है लॉन्च, लीक हुई सारी डिटेल्स
Samsung W21 5G foldable फोन को चीन में 4 नंवबर को लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 2 जैसा ही होगा। फोन की लॉन्च होने से पहले स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। दरअसल, सैमसंग डब्ल्यू21 5जी हाल ही में TENAA पर लिस्ट किया गया था।

Samsung W21 5G की लॉन्चिंग (एक्सपेक्टेड)
टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर Samsung W21 5G का एक पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में फोन की लॉन्चिंग डेट के बारे में बताया गया था। जिससे पता चलता है कि ये फोन चीनी मार्केट में 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट चीन के समयानुसार 5.30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 3 बजे) शुरू होगा।
बता दें कि इसकी जानकारी सबसे पहले GizmoChina ने पब्लिक की थी। हाालंकि अभी फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी पब्लिक नहीं हुई है। लेकिन ये बात सामने आई है कि सैमसंग डब्ल्यू21 5जी फोन ने चीनी टेलीकॉम कैरियर के साथ टाइअप किया है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि अपकमिंग स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च हो चुके Samsung Galaxy Z Fold 2 जैसा ही होगा।
Samsung W21 5G स्पेसिफिकेशन्स (expected)
स्मार्टफोन को TENAA वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-W2021 के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके मुताबिक, फोन में 7.53 इंच (1,768x2,208 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा फोन का कवर डिस्प्ले 6.23 इंच (816x2,260 पिक्सल) होगा। संभावित है कि फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से पॉवर्ड होगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है।
अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर पर ट्रिपल कैमरा प्लेस्ड हो सकता है। जिसमें प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल होने की संभावना है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल बैटरी से लैस होगा। जो 2,090mAh + 2,160mAh की होगी। TENAA लिस्टिंग में यह भी संकेत मिले हैं कि यह फोल्डेबल फोन का भार 288 ग्राम और डायमेंशन 128.2x159.2x6.2mm होगा।


Click it and Unblock the Notifications