Samsung जल्द लॉन्च करेगी 10 नए स्मार्टफोन, जानिए कीमत और खासियत
नए साल की शुरुआत हो चुकी है, वहीं, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने भी अपनी कमर कस ली हैं। कंपनियां ज्यादा से ज्यादा बेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, सैमसंग कंपनी भी अपनी पूरी योजना बना चुकी है। बता दें कि सैमसंग 2019 के पहली छमाही तक Galaxy A सीरीज में कम से कम 10 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी ऐसा करके चाइनीज कंपनियों जैसे शाओमी, ओप्पो, वीवो और ऑनर को काफी बढ़ी टक्कर देगी।

सैमसंग इस सीरीज के स्मार्टफोन अफोर्डेबल और मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च करने की योजना बना रही है। बता दें, कंपनी भारत में Galaxy M10 और M20 को इस महीने के आखिरी तक लॉन्च करेगी। इसके प्राइस से संकेत मिलता है कि कंपनी इसके जरिए डेवलपिंग मार्केट में अपनी मौजूदगी को बढ़ाना चाहती है।
सैमसंग की योजना
Sammnobile की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज स्मार्टफोन में इस साल की पहली छमाही तक SM-A105, SM-A202, SM-A205, SM-A260, SM-A305, SM-A405, SM-A505, SM-A705 और SM-A905 मॉडल नंबर के स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी इन सभी डिवाइसों को ग्लोबली सभी मार्केटों में लॉन्च नहीं करेगी।
कंपनी इस सीरीज के ज्यादातर हैंडसेट को भारत और चीन के मार्केट में ही लॉन्च कर सकती है। बता देंं, सैमसंग के J सीरीज को भारत में काफी सफलता देखने को मिली। हाल ही में सैमसंग ने बताया कि कंपनी अपनी J सीरीज को M सीरीज में रिप्लेस कर रही है। जिसके चलते भारत में Galaxy M10 और Galaxy M20 को 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
क्या होगी कीमत
सैमसंग अपनी नई सीरीज के स्मार्टफोन्स को किफायती कीमतों के साथ बाजार में उतारेगी। खबर आ रही है कि Galaxy M10 के 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 7,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसके 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,490 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
Galaxy M20 के 3जीबी रैम वेरिएंट और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले स्मार्टफोन की कीमत 10,990 रुपये से शुरु होगी। वहीं, इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








