Home
News

सैमसंग का सबसे महंगा फोन होगा गैलेक्सी नोट 8

By Agrahi

सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को गैलेक्सी एस 8 और एस 8 प्लस के लॉन्च होने बाद अब कंपनी अपने नए गैलेक्सी नोट 8 को लेकर चर्चाओं में है। अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी ऐपल को टक्कर देने के लिए कंपनी तैयारियों में भी लगी हुई है।

सैमसंग का सबसे महंगा फोन होगा गैलेक्सी नोट 8

कहा जा रहा है कि सैमसंग अपने सबसे महंगे फोन गैलेक्सी नोट 8 को सितंबर में लॉन्च कर सकती है, जबकि पहले इसे अगस्त में लॉन्च करने का अनुमान लगाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग नोट 8 को सितंबर में अगले आईफोन की लॉन्चिंग के आस-पास ही लॉन्च करेगा। नया आईफोन AMOLED डिस्प्ले और आईओएस 11 के साथ लॉन्च हो रहा है।

सैमसंग का सबसे महंगा फोन होगा गैलेक्सी नोट 8

वेंचर बीट के मुताबिक, सैमसंग की आगामी गैलेक्सी नोट की कीमत कंपनी के अब तक की सर्वाधिक महंगी कीमत 900 डॉलर हो सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि अगला आईफोन भी एप्पल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन होगा, जिसकी कीमत 1,000 डॉलर होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोट 8 में 6.2 इंच का डिस्प्ले, ड्यूअल कैमरा, 3,300 एमएएच की बैटरी, एक्सीनोस 8895 या क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि जहां तक सॉफ्टवेयर का सवाल है, सैमसंग ने जाहिर तौर पर स्प्लिट स्क्रीन मल्टीटॉस्किंग में सुधार किया है, जिसके साथ एस पेन दिया जा रहा है और वह अधिक क्षमताओं से लैस है। एस पेन से हाथों से नोट लिखा जा सकता है। इस डिवाइस की स्क्रीन हमेशा ऑन रहेगी। नोट 8 काले, ब्लू और सुनहरे रंगों में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung will launch its most expensive smartphone Galaxy note 8 in September. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X