Samsung कंपनी अगस्त में स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच भी करेगी लॉन्च
सैमसंग कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग कंपनी 9 अगस्त को गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। इस बार सैमसंग कंपनी सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि एक वॉच भी लॉन्च करेगी। ZDNet कोरिया की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग कंपनी एक घड़ी भी लॉन्च करेगी जो कि नेक्स्ट जनरेशन घड़ी होगी।

इससे पहले साल भी 2017 में सैमसंग ने Gear Sport के नाम से स्मार्ट घड़ी पेश की थी। जिसे 'Gear' ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया था। । इस बार सैमसंग 9 अगस्त को अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 के साथ-साथ नेक्स्ट जनरेशन की एक स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर रही है।
स्मार्टवॉच के फीचर
हालांकि इस बार भी ऐसी अफवाह फैली है कि इस बार भी कंपनी Tizen platform के तहत स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है। ऐसी अफवाह इसलिए फैली है क्योंकि सैमसंग ने हाल के कुछ उपकरणों के लिए टाइजन स्मार्टवॉच मंच पर स्विच किया है। इस घड़ी के फीचर की बात करें तो यह गैलेक्सी वॉच गूगल वियर OS platform से लैस होगी। जिसे 9 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 और गैलेक्सी वॉच दोनों ही बिक्री 24 अगस्त से शुरू होगी।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के फीचर्स
अब सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के फीचर की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन अपग्रेड डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में भी Galaxy S9+ की कैमरा तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन अपने ट्रेडमार्क S पेन के साथ आता है और कंपनी का लक्ष्य अपने नोट सीरिज के जरिए यूजर्स तक बिग साइज स्मार्टफोन पहुंचाना है।
अन्य फीचर्स की बात करें, तो गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन Bixby 2.0 फीचर से लैस होगा, जो फर्स्ट जनरेशन Bixby से कहीं बेहतर होगा। गैलेक्सी S9, S9+ की तरह इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर फोन के बैक पैनल पर दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन को स्मार्ट स्पीकर्स के साथ पेश करेगी, जो Bixby सपोर्ट के साथ काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications