100 से ज्यादा मूवी सेव कर सकते हैं इस पेन ड्राइव में
अगर आपको अपना डेटा सेव करने के लिए ढेरों पेन ड्राइव की जरूरत पड़ती है तो अब ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि 200 जीबी तक का डेटा एक ही पेन ड्राइव में सेव करके रखा जा सकता है। सैनडिस्क ने एक वॉयरलेस फीचर वाली पेन ड्राइव लांच की है जिसमें 200 जीबी का स्टोरेज स्पेस दिया गया है साथ ये फास्ट डेटा ट्रांसफर भी करती है।
पढ़ें: 11 रुपए में मिल रहा है 3जी, 4जी इंटरनेट पैक

इस पेन ड्राइव की कीमत 9,990 रुपए है जो भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। सीईएस 2016 में सैनडिस्क ने इस पेनड्राइव को कुछ चुनिंदा देशों में लांच किया था। अमेरिका की स्टोरेज कंपनी सैंनडिस्क इससे पहले 128 जीबी की पेनड्राइव लांच कर चुकी है, हाल ही में कंपनी ने वेस्टर्न डिजिटल का अधिग्रहण किया है।
पढ़ें: बीएसएनएल यूज़र्स ऐसे यूज करें फ्री 3G इंटरनेट!

नई सैनडिस्क पेनड्राइव को एंड्रायड और आईओएस दोनों तरह के प्लेटफार्म में प्रयोग किया जा सकता है इसके अलावा वॉयरलेस तकनीक की मदद से इसे मोबाइल डिवाइसों में भी प्रयोग किया जा सकता है साथ ही यूजर चाहे तो डायरेक्ट पेन ड्राइव से डेटा स्ट्रीम कर सकता है। इसमें मोबाइल ऐप की मदद से एक साथ 3 एंड्रायड या फिर आईओएस डिवाइस कनेक्ट की जा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications







