लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे अधिक मैमोरी वाला MicroSD card
माइक्रोएसडी कार्ड हमेशा ही एक बड़ी मदद रहे हैं। चाहे कैमरा हो फोन या फिर कोई अन्य डिवाइस, एक्स्ट्रा स्टोरेज चाहिए तो मैमोरी कार्ड की जरुरत सभी को पढ़ती है। बात खास कर माइक्रोएसडी कार्ड की करें तो सबसे पहले ध्यान में SanDisk का नाम ही आता है।

SanDisk ने पिछले साल 256GB का MicroSD card लॉन्च किया था, जिसे Extreme microSDXC UHS-I नाम दिया गया है। यह कार्ड करीब 100एमबीपीएस की ट्रांसफर स्पीड देने का वादा करता है, जो कि लार्ज फाइल ट्रांसफरिंग का एक अच्छा टाइम है।
अब SanDisk ने अपने यूज़र्स के लिए एक और सरप्राइज पेश किया है। यह सरप्राइज है दुनिया का सबसे अधिक कैपेसिटी वाला माइक्रोएसडी कार्ड, कंपनी ने SanDisk Ultra microSDXC UHS-I card नाम दिया है।
400GB क्षमता
SanDisk Ultra microSDXC UHS-I card में 400जीबी की स्टोरेज क्षमता है, जो कि अन्य से 144GB अधिक है। यदि आप देखें तो मार्केट में आपको इस समय अधिक से अधिक 256जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड मिल जाएंगे, लेकिन इससे अधिक नहीं।
100एमबीपीएस स्पीड
SanDisk का लेटेस्ट माइक्रोएसडी कार्ड Ultra microSDXC UHS-I card भी तेज स्पीड के साथ आता है । कंपनी की मानें तो इसकी रीड स्पीड 100एमबीपीएस है।
कीमत
इतनी अधिक क्षमता वाले माइक्रोएसडी कार्ड की कीमत भी अधिक ही होगी। कंपनी ने नए 400जीबी माइक्रोएसडी कार्ड की रिटेल कीमत $249.99 रखी है यानी कि करीब करीब 16026 रुपए के आस-पास। यह 256जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड से $50 अधिक है।


Click it and Unblock the Notifications








