400 मूवी, अनलिमिटेड गानें सेव करें अब इस नन्हीं सी चिप में
सेनडिस्क ने अब तक का सबसे बड़ा माइक्रोएसडी कार्ड पेश किया है जिसमें 400 हाईडेफिनेशन के अलावा अनलिमिटेड सॉंग सेव किए जा सकते हैं। सेनडिस्क के एक्सट्रीम प्रो एसडीएक्ससी यूएचएस-1 को कैमरे, लैपटॉप के साथ कई दूसरी डिवाइसेस में प्रयोग किय जा सकता है।
पढ़ें: ऑनलाइन डेटा सेव करने के कुछ आसान तरीके
इस अनोखे मेमोरी कार्ड को माइक्रोएसडी कार्ड बनाने वाली कंपनी सैनडिस्क ने पेश किया है। इसकी कीमत की बात की जाए तो वो है 800 डॉलर यानी लगभग 51,990 रुपए के करीब है।

इस मैमरी कार्ड की एक और खास बात है इसकी मैमोरी सेव करने की क्षमता यानी अगर आप 4 के रेज्यूलूशन वाला कोई वीडियो इसमें सेव करते हैं तो 1 मिनट के वीडियो में लगभग 5 जीबी तक मैमोरी लेता है जबकि दूसरे कार्ड इससे ज्यादा मैमोरी घेरते हैं। यानी इसे न सिर्फ साधारण कैमरे में प्रयोग किया जा सकता है बल्कि बड़ी मूवी बनाने के लिए फिल्ममेकर भी प्रयोग कर सकते हैं। कार्ड में 95 एमबी पर सेकेंड की स्पीड दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications







