सऊदी अरब में इस रोबोट को मिला इंसान का दर्जा, जानिए क्या करेगा काम
अभी तक आपने रोबोट्स के बारे में पढ़ा होगा कि वह इंसान की तरह व्यवहार करते हैं। रोबोट इंसानों की तरह हर काम कर सकते हैं। लेकिन अब आपकी हर कल्पना को हैरान करते हुए सऊदी अरब में ह्यूमन की तरह लगने वाले रोबोट सोफिया को देश के नागरिक का दर्जा दिया गया है।

गुरुवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फ्यूचर इनवेस्टमेंट इनीशिएटिव कार्यक्रम में रोबोट सोफिया को नागरिकता दी गई। रोबोट की देश की नागरिकता देने वाला सऊदी अरब पहला मुल्क बन गया है। इसके पहले कई देशों में रोबोट का इस्तेमाल कई कामों में किया जाता है, लेकिन रोबोट को अभी तक किसी भी देश से इंसानों की तरह नागरिकता नहीं मिली है।
बता दें कि इस रोबोट का निर्माण हैनसन रोबोटिक्स के फाउंडर डेविड हैनसन ने किया है। हैनसन रोबोटिक्स कंपनी इंसानों की शक्ल के रोबोट बनाने के लिए जानी जाती है। इस मौके पर रोबोट सोफिया ने कहा, 'इस विशेष सम्मान को पाकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। दुनिया में पहली बार किसी रोबोट को नागरिकता से पहचाना जाना ऐतिहासिक है।'
सऊदी अरब में किसी रोबोट को नागरिकता मिलने पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या देश में महिलाओं से ज्यादा किसी रोबोट की पहचान है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि रोबोट को महिलाओं के नाम और पहचान के साथ पेश किया गया, लेकिन बिना स्कार्फ पहने, जो कि देश के नियमों के खिलाफ है।


Click it and Unblock the Notifications