सउदी अरब के युवराज ने ट्विटर में 30 करोड़ डॉलर का निवेश

सउदी अरब के युवराज अल्वालीद बिन तलाल बिन अब्दुलअजीज अलसाउद और उनकी फर्म किंगडम होल्डिंग कंपनी ने मिलकर माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर में 30 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। अब ट्विटर में किंगडम होल्डिंग की रणनीतिक हिस्सेदारी हो गई है।
किंगडम होल्डिंग ने रियाद में एक बयान जारी करते हुए कहा कि कई माह तक चली बातचीत और व्यापक तरीके से छानबीन के बाद यह निवेश किया गया है। हम आपको बता दें ट्विटर की शुरुआत 2006 में हुई थी। जहां दुनिया भर के लोग अपने संदेश के जरिए एक दूसरे से अपने विचार व्यक्त करते हैं। दुनिया भर में करीब 10 करोड़ लोग ट्विटर का प्रयोग करते हैं।
किंगडम होल्डिंग अभी तक मुख्य रूप से बैंकिंग, रीयल एस्टेट, होटल, स्वास्थ्य और मीडिया कंपनियों में निवेश कर रही थी यह पहली बार है जब कंपनी ने किसी सोशल साइट में निवेश किया है। किंगडम होल्डिंग के कार्यकारी निदेशक अहमद हालवानी ने के अनुसार आगामी वर्षो में सोशल मीडिया पूरे मीडिया जगत में सबसे अहम भूमिका निभायगा।


Click it and Unblock the Notifications








