SBI यूजर्स को 30 सितंबर तक करना होगा आधार-पैन लिंक, यहाँ जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जो भारत का सबसे बड़े बैंकों में से एक है ने जुलाई में अपने यूजर्स के लिए एक नोटिस जारी किया था और कहा था कि वे अपना आधार और पैन नंबर तुरंत लिंक कर लें और इसके लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गयी हैं। इस प्रकार अब 30 सितंबर बहुत नजदीक आ रहा है, तो जिन लोगों ने अभी तक अपने Aadhaar Card और Pan Card को लिंक नहीं कराया था उन्हें यह काम करना होगा।

SBI यूजर्स को आधार कार्ड को पैन कार्ड से कराना होगा लिंक
गौरतलब हो कि भारतीय स्टेट बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी दी थी कि, "हम अपने ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचने और निर्बाध बैंकिंग सेवा का आनंद लेने के लिए अपने पैन को आधार से लिंक करने की सलाह देते हैं।"
इस प्रकार एसबीआई SBI ने अपने कस्टमर्स को चेतावनी दी है कि यदि पैन और आधार लिंक नहीं हैं, तो "पैन इनेक्टिव हो जाएगा और लेनदेन करने में भी दिक्कत होगी, इस कारण पैन कार्ड को लिंक कराना बहुत जरूरी काम है।" लेकिन अब बहुत ही कम समय बचा है इस कारण यह काम निपटा लेना चाहिए।
पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक कैसे करें
इस तरह यदि आपने भी भारतीय स्टेट बैंक में खाता खोल रखा है, तो आपको भी अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना होगा नहीं तो बैंकिंग सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हमने नीचे पूरा प्रोसेस बताया है, आप इसको फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन पैन-आधार लिंक कर सकते हैं।
स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले तो आईटी के नए पोर्टल पर जाना होगा या आप हमने जो यह लिंक दी है इस पर क्लिक कर सकते हैं https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/
स्टेप 2: अब बाद में होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और आपको वहाँ Link Aadhaar का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक कर दें। या आप चाहें तो सीधे यहां इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar
स्टेप 3: फिर आपको पैन, आधार नंबर, आधार के अनुसार नाम और 10 अंकों का मोबाइल नंबर सहित कुछ जानकारी भरनी होगी।
स्टेप 4: इसके बाद अब आपको नीचे 2 चेक बॉक्स मिलेंगे "I have only year of birth in Aadhaar card" और "I agree to validate my Aadhaar details", इनको टिक करना होगा।
स्टेप 5: फिर आपको Link Aadhaar के बटन पर क्लिक कर देना और आपका Pan-Aadhaar ऑनलाइन लिंक हो जाएगा।
यानि सिर्फ 2 से 5 मिनटों का समय देना होगा और आसानी से अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







