Home
News

स्कैमर्स अब यूजर्स को नहीं कर सकेंगे टारगेट, Whatsapp का Context Card फीचर देगा स्कैम को लगाम

Whatsapp ने हाल ही में ग्रुप के लिए एक Context Card फीचर लॉन्च किया गया है। इस फीचर को लॉन्च करने के पीछे का उद्देश्य यूजर्स को ग्रुप में शामिल होने से पहले जरूरी जानकारी देना है। Context Card फीचर उन्हें मीडिया में रिपोर्ट किए जा रहे Whatsapp Group Scam से बचाने में हेल्प करेगा।

Whatsapp का कहना है कि यह फीचर तब मददगार होता है, जब आप किसी व्यक्ति या लोगों के ग्रुप से मिले है और उन्हें अभी तक कॉन्टैक्ट में सेव भी नहीं किया गया है। वहीं यह फीचर यह भी पता लगाने में मदद कर सकता है कि यहां कोई ऐसा ग्रुप है, जिसे आप जानते नहीं है या उसमें शामिल होना चाहते हैं। यह फीचर यूजर्स को Whatsapp Group Scam से सुरक्षा प्रदान करेगा।

Whatsapp का Context Card फीचर देगा स्कैम को लगाम

क्या है Whatsapp Group Scam

Whatsapp यूजर्स को एक स्कैम का शिकार बनाया जा रहा है, जिसमें स्कैमर्स यूजर्स को ग्रुप चैट का हिस्सा बनाने के लिए बेवकूफ बनाते हैं। इसकी वजह से उन यूजर्स को दोस्तों और परिवार को वित्तिय नुकसान होने की संभावना रहती है। यूजर्स को अपने जाल में फंसाने के लिए स्कैमर्स एक फर्जी ऑडियो कॉल, फर्जी प्रोफाइल पिक्चर और डिस्प्ले का इस्तेमाल करते हैं।

इतना ही नहीं ये स्कैमर्स यूजर्स को शेयर मार्केट के बारे में टिप्स देते हैं और ऐसे इन टिप्स का सही होने का दिखावा भी करते हैं। टारगेट व्यक्ति को फिर अन्य स्कैमर्स के ग्रुप में शामिल कर दिया जाता है, निशाना बनाए गए व्यक्ति को अपने द्वारा पेश की गई स्कीम पर विश्वास करने के लिए मना लेते हैं।

इन बातचीत से प्रोत्साहित होकर पीड़ित कई अन्य लोगों की तरह आत्मविश्वासी महसूस करता है और इसमें शामिल होने वाले यूजर्स की बड़ी संख्या इन स्कैमर्स के हौसलों को बुलंद कर भ्रम को मजबूत बनाती है। एक बार जब यह व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लेते हैं, तो स्कैमर्स एक स्पेशल Sharing Trading Account और सॉफ्टवेयर पेश करते हैं, जो देखा जाए तो पेश हुए रिजल्ट में हेरफेर करने के लिए ही बनाया गया है।

ये रिजल्ट फेक बेनिफिट्स दिखाते हैं और पीड़ितों को विश्वास दिलाते हैं कि उनके निवेश से एक महत्वपूर्ण रिटर्न मिल रहा है। एक बार जब पीड़ित इनके द्वारा फेंके गए जाल में फंस जाता है, तो उन्हें एक निश्चित राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता है। एक बार अमाउंट ट्रांसफर करने के बाद, स्कैमर्स पैसे लेकर भाग जाते हैं, जिससे पीड़ित को बड़ी अमाउंट से हाथ धोना पड़ता है।

कैसे करेगा Whatsapp Context Card फीचर स्कैम से बचने में मदद

बता दें कि जब आप किसी ग्रुप में एड किए जाएंगे, तो Whatsapp में आपको Context Card दिखाई देता है। इसमें आपको आवश्यक जानकारी जैसे कि आपको ग्रुप में एड किया गया है, ग्रुप मेकर, डेट और ग्रुप आदि मिलेगी। यह जानकारी यूजर्स को यह निर्णय लेने में मदद करेगी कि यह ग्रुप रियल है या नहीं और इस ग्रुप में आपको शामिल होना चाहिए या फिर इसे छोड़ना चाहिए। Whatsapp Context Card आपको इस तरीके से स्कैम से बचने में मदद करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Scammers will no longer be able to target users, Whatsapp's Context Card feature will curb scams
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X