Home
News

WhatsApp-Telegram Scam का जाल: ठगे गए ₹51 लाख, जानिए पूरा मामला

भारत में ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं और ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला एक 33 वर्षीय ITBP जवान से जुड़ा है, जो WhatsApp और Telegram के जरिए हुए एक ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड में करीब ₹51,00,000 गंवा बैठा। इस मामले में साइबर क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज की गई है और जांच जारी है।

WhatsApp-Telegram Scam: ITBP जवान से ₹51 लाख की ठगी, जानिए पूरा मामला

कैसे हुआ ₹51 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड?

पुलिस के मुताबिक, यह स्कैम 26 अगस्त 2025 को शुरू हुआ, जब ITBP जवान से एक महिला ने संपर्क किया। महिला ने अपना नाम ईशा देसाई बताया और खुद को मुंबई की रहने वाली बताया। शुरुआती बातचीत WhatsApp पर हुई, जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत Telegram पर शिफ्ट हो गई।

महिला ने जवान को एक ऐसे इन्वेस्टमेंट स्कीम के बारे में बताया, जिसमें शेयर ट्रेडिंग के जरिए लगातार मुनाफा मिलने का दावा किया गया था। कुछ समय बाद, उसने जवान को GO Markets Global Cs नाम के एक ऐप के जरिए निवेश करने को कहा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 11 सितंबर 2025 से इस फर्जी निवेश की शुरुआत हुई।

70 से ज्यादा ट्रांजैक्शन

शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए ठगों ने जवान को करीब ₹5,000 निकालने भी दिए, जिससे उसे लगा कि स्कीम असली है। इसके बाद उसने अलग-अलग बैंक खातों में 70 से ज्यादा ट्रांजैक्शन के जरिए कुल ₹51 लाख ट्रांसफर कर दिए। ये सभी लेन-देन 11 सितंबर से 6 नवंबर 2025 के बीच किए गए।

जब जवान ने बड़ी रकम निकालने की कोशिश की, तो ऐप ने अचानक ट्रांजैक्शन फीस और अतिरिक्त चार्ज के नाम पर और पैसे मांगने शुरू कर दिए। यहीं से उसे ठगी का शक हुआ और मामला सामने आया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच की स्थिति

इस केस में Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 318 के तहत FIR दर्ज की गई है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के SHO विजय राणा ने TOi को बताया कि जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उन्हें ट्रेस करने के लिए संबंधित बैंकों से संपर्क किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच फिलहाल जारी है।

ऑनलाइन स्कैम से कैसे बचें?

आज के समय में WhatsApp, Telegram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अनजान लोगों से संपर्क होना आम बात है। ऐसे में थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़ा नुकसान होने से बचा सकती है। कभी भी अनजान व्यक्ति द्वारा बताए गए इन्वेस्टमेंट ऑफर पर भरोसा न करें। सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स के जरिए मिलने वाले गारंटीड प्रॉफिट जैसे दावों से दूर रहें। किसी भी ऐप या वेबसाइट में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जांच जरूर करें। साथ ही, अपनी बैंक डिटेल्स और OTP किसी के साथ साझा न करें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X