Home
News

अब शरीर के अंदर नन्हें रोबोट भेजकर डॉक्टर्स करेंगे ईलाज

By Neha

मेडिकल साइंस तेजी से तरक्की कर रहा है और टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे इस फील्ड में भी दाखिल होती जा रही है। हर रोज वैज्ञानिक इंसान की जिंदगी आसान और लंबी करने के लिए नई खोज कर रहे हैं। इसी कड़ी में चीन के वैज्ञानिकों ने नन्हे रोबोट को डॉक्टर बनाने की कोशिश शुरू कर दी हैं।

दरअसल, इंसानी शरीर में कुछ हिस्से संवेदनशील और छोटे होते हैं, जहां पहुंचना बहुत मुश्किल होता है। अब मानव शरीर के ऐसे हिस्सों को ठीक करने के लिए डॉक्टर शरीर के अंदर रोबोट पहुंचाए, जो आपके शरीर की मरम्मत करेंगे।

अब शरीर के अंदर नन्हें रोबोट भेजकर डॉक्टर्स करेंगे ईलाज

दुनियानभर के रिसर्चर लगातार मेडिकल साइंस पर काम कर रहे हैं। इन रिसर्च के रिजल्ट में कई जटिल बीमारियों के ईलाज सामने आए हैं। हाल ही में सामने आई एक स्टडी में साइंटिस्ट ने रोबोट के जरिए इंसानी शरीर के ईलाज के लिए रोबोट तैयार किए हैं।

हॉन्गकॉन्ग की चाइनीज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसे बेहद छोटे रोबोट्स का झुंड तैयार किया है। इन रोबोट को चुंबकीय कणों की मदद से शरीर के अंदर भेजकर बीमारियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी। अगर आप सोच रहे हैं कि शरीर के अंदर रोबोट जाएंगे कैसे तो आपको बता दें कि वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये रोबोट रक्त कोशिकाओं जितने छोटे होंगे।

रिसर्चर का कहना है कि उन्होंने नन्हे रोबाट्स को पानी में पाए जाने वाली काई (शैवाल) के जीवों से मिलकर बनाया है। काई (शैवाल) के सूक्ष्म जीवों की परत इन रोबोट्स पर चढ़ाई, जिसमें कुछ चुंबकीय कणों को मिलाया गया। ये रोबोट्स टिश्यूज के अंदर जाकर भी ट्रैक किए जा सकते हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी मदद से शरीर के उन ऊतकों तक भी पहुंचा जा सकता है, जो आम तौर पर एमआरआई की मदद से भी पकड़ में नहीं आते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये नन्हे चुंबकीय रोबोट शरीर के किसी भी हिस्से में जाकर दवाई इंजेक्ट करने में सक्षम हैं। यह कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Scientist develop tiny robots to treat hard-to-reach body parts. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X