Home
News

इलेक्ट्रॉनिक कारों के लिए चार्जिंग स्टेशन सर्च करना होगा आसान, Google Maps में एड होगा अमेजिंग फीचर

Google अपने यूजर्स की यात्रा को सरल बनाने के लिए Google Maps में नए फीचर्स की पेशकश कर रहा है। हाल ही में Google Maps में एक नया और बेहद ही शानदार फीचर जोड़ा गया है, जिसका नाम 3D Buildings है। इस फीचर का मतलब है कि यूजर्स को अब गूगल मैप नेविगेशन देखते समय उस रास्ते पर जो भी बिल्डिंग्स हैं, उन्हें 3D डायमेंशन में देखने की सुविधा मिलेगी। Show 3D Buildings फीचर की मदद से यात्रियों के लिए नेविगेशन का यूज करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

Google Maps यहां नहीं रुकने वाला है। बता दें कि अब Google Maps में एक और फीचर्स को जोड़ने की जानकारी सामने आई है। इस फीचर से इलेक्ट्रिक कारों के मालिकों को चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। आप सोच रहे होंगे कि कैसे तो चलिए इस फीचर को पूरी डिटेल्स के साथ समझते हैं।

Google Maps पर सर्च किए जा सकेंगे EV चार्जिंग स्टेशन

दरअसल, Google Maps अब लोगों की समस्या का समाधान करने जा रहा है। Google Maps में जोड़ें जा रहे इस फीचर की मदद से इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन खोजना आसान हो जाएगा। गूगल मैप्स में नया अपडेट किया जा रहा है, जिससे एप्लीकेशन पर अब EV चार्जिंग स्टेशन की जानकारी दी जाएगी।

इस फीचर को Google आने वाले समय में Google Maps पर अपडेट करेगा। इस फीचर को एड करने के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए गूगल का कहना है कि इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड के साथ इनके चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ रही है, जिसकी वजह से इन स्टेशन को सर्च करना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए और यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस फीचर को एड करने की योजना बनाई गई है।

EV चार्जिंग स्टेशन की होगी पूरी जानकारी : Google Maps का दावा है कि AI की मदद से यूजर रिव्यू लेते हुए EV चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन को मैप पर शो किया जाएगा। इस फीचर के यूज से गूगल मैप्स के बाकी यूजर को चार्जिंग स्टेशन का रास्ता दिखाया जाएगा और EV चार्जिंग स्टेशन का यूज करने वाले व्यक्ति से इसका रिव्यू भी लिया जाएगा। साथ ही चार्जिंग स्टेशन की पूरी जानकारी भी दी जाएगी।

Google Maps शुरुआत में यह फीचर Google Built-In Vehicles के लिए देने जा रहा है। बता दें कि जैसे ही इन इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में बैटरी लेवल डाउन होगा, वैसे ही EV चार्जिंग स्टेशन के बारे में पूरी जानकारी कार की डिस्प्ले पर नजर आने लगेगी। सबसे पहले Google Maps द्वारा यह सुविधा अमेरिका को दी जाएगी। इसके बाद इस फीचर को भारत के साथ अन्य देशों में लाने के प्रयास किए जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Searching charging station for electronic cars will be easy, feature will be added in Google Maps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X