Home
News

Linkedin पर जॉब सर्च करना अब होगा और भी आसान, बिना मेहनत किए बना सकेंगे रिज्यूम और कवर लेटर

Linkedin एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कि हमें हमारी पसंद के मुताबिक जॉब ऑफर करता है। इस साइट की मदद से हम एक अच्छी जॉब को हासिल करने में सफल होते हैं। लेकिन अब इस प्लेटफॉर्म में ऐसा फीचर जोड़ा जा रहा है, जो कि आपकी जॉब सर्चिंग को और आसान बना देगा।

माइक्रोसॉफ्ट की प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट Linkedin ने एक ऐसे फीचर का ऐलान किया है, जो कि Artificial Intelligence (AI) से लैस है और यह यूजर्स के लिए जॉब ढूंढने को आसान बनाते हैं। यह एआई पावर्ड फीचर्स खासतौर पर Linkedin के प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध हुआ है।

Linkedin लेकर आ रहा है AI से लैस फीचर, ये मिलेंगे बेनिफिट्स

Linkedin पर जॉब की सर्चिंग पहले से भी ज्यादा होगी आसान

Linkedin पर आने वाले नए फीचर्स में पहला फीचर स्मार्टर जॉब सर्च का है। इसमें आप आसान शब्द लिखने की जगह सीधे अपनी पसंद की नौकरी के बारे में बता सकते हैं। उदाहरण के तौर पर मेरे लिए वर्क फ्रॉम होम की मार्केटिंग जॉब सर्च करो, सैलरी कम से कम 1 लाख रुपये महीने हो। ऐसा बताने पर AI फीचर Linkedin पर आपको ऐसे ही जॉब बताने लगेगा। इस फीचर की मदद से सही नौकरी ढूंढने में मदद मिलेगी और समय भी कम लगेगा।

एआई बनाकर देगा रिज्यूम और कवर लेटर

Linkedin का नेक्स्ट टूल AI असिस्टेंट है, जो आपका रिज्यूम बनाने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना पुराना रिज्यूम अपलोड करना होगा, जिसकी मदद से एआई इसे पढ़कर बताएगा कि आप जिस जॉब के लिए अप्लाई कर रहें हैं, उसके लिए किस तरीके का रिज्यूम बेहतर होगा।

यह टूल बताएगा कि आपके एक्सपीरियंस में से किन बातों को हाइलाइट करना आवश्यक है। इसके अलावा आपके रिज्यूम को परफेक्शन देने के लिए यह कुछ हिस्सों को फिर से लिख भी सकता है। Linkedin का यह टूल कवर लेटर भी बना सकता है। यह टूल आपके पिछले काम और जिस नौकरी के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं। उसे देखकर आपके एप्लिकेशन के साथ जाने के लिए खास कवर लेटर भी बनाकर दे सकता है।

इसकी वजह से आपका टाइम और मेहनत दोनों को सेव किया जा सकता है। इस टूल को लेकर Linkedin का कहना है कि हमने इसे खुद के बारे में बता पाने में परेशानी का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए बनाया है।

यूजर्स की मदद करने के लिए लाया गया है फीचर

Linkedin ने ये फीचर दुनियाभर में इस्तेमाल हो रहे इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद यूजर्स के लिए एआई इस्तेमाल करने की योजना के हिसाब से बनाया है। कम से कम 1 अरब यूजर्स Linkedin का इस्तेमाल जॉब सर्च करने के लिए करते हैं। वहीं यह AI पावर्ड टूल Linkedin यूजर्स को जल्दी जॉब दिलाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Searching for jobs on LinkedIn will now be even easier, you can create your resume and cover letter without any effort
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X