बहुत सारे पासवर्ड हो गए है और भूल जाते है, तो एक जगह ऐसे रखें सिक्योर और कभी खोएंगे नहीं
सोशल मीडिया के दौर में ऐसे बहुत से ऐप्स है जहां पर अकाउंट बनाना होता है और इसमें पासवर्ड लगाने की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा बैंक अकाउंट हो गया या गूगल अकाउंट हो गया उसमें भी पासवर्ड लगाने की जरूरत पड़ती है। साथ ही कई ऐप्स और प्लेटफॉर्म ऐसे भी है जहाँ पर स्पेशल कैरेक्टर को डालना पड़ता है। बहुत सारे पासवर्ड होने के कारण होता क्या है कि हम पासवर्ड को भूल जाते हैं। और फिर हमें पासवर्ड को बदलना पड़ता है।

लेकिन अब इस की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले है जहाँ पर आप अपने पासवर्ड को सुरक्षित रख सकते है।
बहुत सारे पासवर्ड हो गए है और भूल जाते है, तो एक जगह ऐसे रखें सिक्योर
गूगल शीट्स (Google Sheets)
गूगल ड्राइव में गूगल शीट का ऑप्शन तो आपने भी देखा होगा। इसमें आप अपने जितने भी सोशल मीडिया या फिर किसी अन्य प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते है उसके पासवर्ड यूज आप Google Sheet में डाल सकते हैं। साथ ही जब कभी पासवर्ड को अपडेट करते हैं तो इस सीट में भी उन पासवर्ड को बदल सकते हैं। यह एक बेहतरीन प्लेटफार्म है जहां पर हम अपने पासवर्ड को स्टोर कर सकते हैं। इसके बाद आप इस शीट को सिर्फ आप तक की सीमित रख सकते है, यानि अगर लिंक आगे शेयर करेंगे, तो भी उसको एक्सेस की जरुरत पड़ेगी।
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल (Microsoft Excel)
यदि आप लैपटॉप, पीसी या कंप्यूटर यूज करते हैं तो माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल शीट तो आपके लैपटॉप में भी होंगी। इसमें आप अपने जितने भी पासवर्ड है, वह सब डाल सकते हैं और उसको सेव कर सकते हैं। इसमें खास बात यह है कि यह ऑनलाइन नहीं होता है। मतलब जब भी आप अपडेट करेंगे तो आपको उस फाइल को ओपन करना होता है और फिर उसी फ़ाइल को अपने डिवाइस में सेव करनी होती है।
पर्सनल WhatsApp ग्रुप
व्हाट्सएप ग्रुप भी फायदेमंद हो सकता है यदि आप अपने व्हाट्सएप पर ऐप लॉक लगा रखा है तो। आप WhatsApp में अपना खुद का एक पर्सनल ग्रुप बना सकते हैं और उसमें आप अपने जितने भी पासवर्ड हैं वो स्टोर कर सकते हैं। लेकिन इस बात को याद रखना है कि व्हाट्सएप ग्रुप में डालने के बाद किसी अन्य व्यक्ति को जोड़ना नहीं है और ना ही व्हाट्सएप को किसी को ओपन करने देना है सिवाय आपके।
इस प्रकार आप इन तीनों तरीकों या कहे तो ट्रिक का इस्तेमाल करके अपने जितने भी पासवर्ड है वो सब डाल सकते है, ताकि भूलें न, और न ही बार-बार बदलना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications