करोड़ों यूजर्स खतरे में! सरकार ने जारी की चेतावनी; न करें ये गलती
Security Alert: अगर आप स्मार्टफोन, टीवी या राउटर यूजर हैं, तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने MediaTek चिपसेट पर चलने वाले लाखों डिवाइसेज के लिए सख्त चेतावनी जारी की है।
सरकारी एजेंसी के द्वारा दी चेतावनी हाई रिस्क वॉर्निंग कैटेगरी में रखी गई है। अगर आप कुछ मिस्टेक करते हैं, तो आपकी सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है। आइए, इस पूरी हाई रिस्क वॉर्निंग के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

क्या है समस्या?
साइबर सुरक्षा रिसर्चर्स के अनुसार, MediaTek प्रोडक्ट्स में कई खामियां पाई गई हैं। इनमें ब्लूटूथ में 'हीप ओवरफ्लो' और 'नल पॉइंटर एरर' जैसी बड़ी दिक्कतें शामिल हैं। इसी तरह की खामियां Wi-Fi (WLAN) और IMS सर्विस में भी गलत एक्सेस कंट्रोल के साथ मौजूद हैं। ये कमियां साइबर अटैकर्स को आपके सिस्टम का कंट्रोल दे सकती हैं। डिनायल ऑफ सर्विस की स्थिति भी इस दौरान बन सकती है।
कौन हैं जोखिम में?
CERT-In के अनुसार, जिन भी डिवाइसेज में प्रभावित MediaTek चिपसेट का यूज किया गया है। वह सभी रिस्क में है। यह आम यूजर्स के लिए भी खतरे की घंटी है। मीडियाटेक ने इन खामियों के लेकर कहा है कि कंपनी ने इनके बारे में पता कर लिया है और इस पर लगातार काम किया जा रहा है।
आपको क्या करना चाहिए?
CERT-In की रिसर्च टीम ने MediaTek डिवाइस के सभी यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अगले कुछ हफ्तों में इन बग्स को फिक्स करने के लिए अपडेट लेकर आएगी। आपको अपने फोन, टीवी और अन्य गैजेट्स को सेफ रखने के लिए इन अपडेट्स पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें बिना देर किए इंस्टॉल कर लेना चाहिए।
ध्यान रखें, इन खामियों का फायदा उठाने पर अटैकर्स आपके सिस्टम पर अनचाहा नियंत्रण हासिल कर सकते हैं या उसे डिएक्टिवेट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








