वीडियो में देखें, जलाने के बाद क्या हुआ Oneplus 6 की स्क्रीन का हाल?
वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oneplus 6 ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 16 मई को इस फोन को लंदन में आयोजित इवेंट में पेश किया है। 17 मई को ये फोन भारत और चीन की स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है।
खैर, हर बार की तरह इस बार हम आपको वनप्लस 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं बता रहे हैं बल्कि हम आपको कुछ हैरान करने वाला दिखाने जा रहे हैं। वनप्लस 6 कंपनी का इस साल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसकी अग्नि परीक्षा जाने-माने यूट्यूबर JerryRigEverything ने ली है।

Burn Test
वनप्लस 6 पर बर्न टेस्ट किया गया और देखकर लग रहा है कि ये फोन बर्न टेस्ट पास कर गया। कुछ सेकेंड की फ्लेम के बाद फोन की स्क्रीन पर वाइट स्पॉट नजर आने लगा। वीडियो के आखिर तक फोन की स्क्रीन पर फ्लेम का वो स्पॉट नजर आया।
Scratch Test
स्मार्टफोन की स्क्रीन पर स्क्रैच लगना आम बात है। फोन के साथ चाबियां रखने या किसी भी नुकीली चीज से आसानी से स्क्रैच मार्क्स आ जाते हैं। ज्यादातर फोन मेकर्स कहते हैं कि उनके फोन की स्क्रीन स्क्रैच प्रूफ है। क्या वनप्लस 6 स्क्रैच प्रूफ डिसप्ले के साथ आता ये जानने के लिए इस फोन को 9 लेवल के स्क्रैच टेस्ट से गुजारा गया।
जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं कि स्मार्टफोन स्क्रीन पर बहुत ज्यादा स्क्रैच नहीं पड़े हैं, लेकिन मैटल से तैयार फोन साइड बैजल पर स्क्रैच नजर आने लगे। इसके बाद फ्रंट कैमरा, रियर कैमरा, फिंगर प्रिंट सेसंर और स्पीकर ग्रिल्स स्क्रैच टेस्ट किया गया, जिस पर स्कैच नहीं आए।
Bend Test
वनप्लस 6 का तीसरा टेस्ट था बैंड टेस्ट। यानी इसे मोड़कर देखा जाएगा कि क्या ये बीच से टूटता है, क्रैक होता है या इसकी स्क्रीन में किसी तरह का कोई मार्क बनता है। इस टेस्ट में यूट्यूबर ने पूरी जान लगाकर इस फोन को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन फोन को कुछ फर्क नहीं पड़ा। इस टेस्ट के बाद भी फोन में कोई फर्क नहीं पड़ा और वह अच्छी तरह से काम करता दिखाई दिया। इन टेस्ट के बाद कहा जा सकता है कि वनप्लस 6 को प्रोटेक्टिव केस की जरूरत नहीं पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications