Home
News

Gionee X1s भारत में हुआ लॉन्च, फोन में है 4000mAH बैटरी

By Agrahi

फोन की बैटरी हमेशा से ही एक जरुरी फैक्टर रही है, बड़ी बैटरी यानि बेहतर लाइफ। खासकर भारत जैसे मार्केट में बड़ी बैटरी आकर्षण का केंद्र होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए Gionee ने अपना नया स्मार्टफोन Gionee X1s भारत में लॉन्च कर दिया है।

Gionee X1s भारत में हुआ लॉन्च, फोन में है 4000mAH बैटरी

यह फोन 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। जियोनी का यह स्मार्टफोन सेल्फी फोकस्ड फोन है, इसके साथ ही यह डूअल सिम सपोर्ट करता है। सबसे मजेदार बात है कि इस फोन में अलग से माइक्रोएसदी कार्ड स्लॉट दिया गया है। भारत में इस फोन की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। यह सभी स्टोर्स पर स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की सेल कंपनी 21 सितंबर से शुरू होगी, फोन के ब्लैक और गोल्ड कलर वैरिएंट उपलब्ध हैं।

Gionee X1s स्मार्टफोन में 5.2 इंच की HD IPS डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में 1.5GHz क्वाड कोर मीडियाटेक MT6737T प्रोसेसर दिया गया है, इसके साथ फोन में 3जीबी की रैम भी है। यह फोन 16जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

जियोनी का सेल्फी फोकस्ड स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इस फोन के फ्रंट में फ़्लैश लाइट दी गई है, जिससे बेहतर सेल्फी क्लिक की जा सके।

जियोनी का यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन की बैटरी 4000mAH की है। इसके अलावा फोन में डूअल सिम कार्ड सपोर्ट है और साथ ही डेडिकेटेड मैमोरी कार्ड स्लॉट भी है। फोन में माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है, 3.5mm हैडफ़ोन जैक और ब्लूटूथ, 4जी VoLTE भी है।

एयरटेल ऑफर
जियोनी के इस नए स्मार्टफोन के साथ एयरटेल का शानदार ऑफर भी है। जो एयरटेल यूज़र्स इस फोन को खरीदेंगे उन्हें 10जीबी का अतिरिक्त डाटा हर महीने मिलेगा। यह लाभ यूज़र्स अधिकतम 6 रिचार्ज पर ले सकते हैं। इसके लिए एयरटेल यूज़र्स को 1 जीबी या उससे अधिक अधिक का रिचार्ज कराना होगा।

पेटीएम कैशबैक
Gionee अपने ग्राहकों लुभाने के लिए कैशबैक वाउचर दे रहा है। जो भी ग्राहक इस फोन को खरीदेंगे उन्हें दो पेटीएम कैशबैक वाउचर कोड्स मिलेंगे। इसमें पेटीएम मॉल से कम से कम 350 रुपए की खरीदारी करने पर 250 रुपए का कैशबैक मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Selfie focused Gionee X1s launched in India with 16 MP front camera. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X