Home
News

जानिए ये हैं दुनियां के 10 बेस्‍ट अविष्‍कार

स्मार्टफोन के जरिए खुद से ही अपनी फोटो खींच कर लगाने का ट्रेंड आजकल काफी पॉपुलर लोकप्रिय है। सेल्फी लेने वालों में दुनियाभर की विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं। सेल्फी की इसी खूबी और लोकप्रियता को देखते हुए सेल्फी स्टिक को साल के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में माना जा रहा है। सेल्फी स्टिक के जरिए आप अपने फोन को स्टिक में लगाकर आसानी से सेल्फी ले सकते हैं।

टाइम पत्रिका ने साल के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों की एक सूची जारी की है, जिसमें सेल्फी स्टिक को भी जगह दी है। पत्रिका के अनुसार मात्र एक साल के भीतर इसने दीवानगी का रूप ले लिया है। वहीं इस सूची में भारत के मंगलयान को भी अहम स्थान दिया गया है। पत्रिका के अनुसार पिछले साल जहां सेल्फी लोकप्रिय शब्दों में शामिल हुआ वहीं इस साल ये पूरी दुनिया में लोगों की आदत में शुमार हो चुका है। पत्रिका का कहना है कि लगभग एक चौथाई अमेरिकी अब तक किसी न किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर कम से कम एक बार सेल्फी शेयर कर चुके हैं।

भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हिंदी फिल्म जगत की लगभग सभी जानी मानी हस्तियों को सेल्फी खींचकर लगाते देखना आम प्रचलन हो चुका है। इसके अलावा 9 ऐसे दूसरे अविष्‍कार भी है जिन्‍हें जिन्‍हें इस साल के बेस्‍ट अविष्‍कारों की सूची में शामिल किया गया है।

1

1

एक साल के भीतर सेल्‍फी स्‍टिक सबसे पॉपुलर अविष्‍कारों में शामिल हैं।

2

2

भारत ने पहले ही प्रयास में अपने अंतरिक्षयान, मंगलयान को मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित कराकर दुनिया में इतिहास रच दिया है। इसके अलावा इसका बजट भी काफी कम था, हॉलिवुड की ग्रेविटी मूवी से भी कम बजट में इसे बनाया गया था।

3

3

एपल स्‍मार्टवॉच दूसरी स्‍मार्टवॉच से अलग होगी इस बात में कोई शक नहीं, इसमें सेल फोन के साथ हेल्‍थ से जुड़े कई दूसरे फीचर दिए गए हैं जो मार्केट में मौजूद दूसरी स्‍मार्टवॉच के पसीने छुड़ा देगी।

 Blackphone

Blackphone

ब्‍लैकफोक को कोई भी हैक नहीं कर सकता इसकी यही खासियत है, इसमें खासतौर से एंड्रायड का अलग ऑपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। जिसकी वजह से इसे खास अविष्‍कारों में शामिल किया गया है।

5

5

सरफेस एक तरह का टैबलेट है जिसे आप लैपटॉप की तरह यूज़ कर सकते हैं इसमें डिचेबल कीबोर्ड दिया गया है। जिसकी वजह से इसे इस साल के बेहतरीन अविष्‍कारों में शामिल किया गया है। 

6

6

रिगली को अाप अपने स्‍मार्टफोन से कनेक्‍ट कर सकते हैं, स्‍मार्टफोन के सारे नोटिफिकेशन आपको इसी रिंग में मिलेंगे है न कमाल की रिंग। 

7

7

ये कोई छोटा मोटा कूलर नही एक कंप्‍लीट पैक है इसमें आप अपना स्‍मार्टफोन भी चार्ज कर सकते है साथ ही पिकनिक के दौरान के शैक बना सकते हैं। 

8

8

ये कोई आम प्रिंटर नहीं इस प्रिंटर की मदद से आप कुछ भी प्रिंट कर सकते हैं। इस तरह और भी कई प्रिंटर आपको बाजार में मिल जाएंगे जो इस साल के सबसे बेहतरीन अविष्‍कारों में शामिल किया गया है। 

9

9

 ये कोई साधारण होवर बोर्ड नहीं है। ये जमीन से 1 फीट की ऊंचाई पर उड़ता है हालाकि ये अभी बाजार में बिक्री के लिए नहीं उपलब्‍ध है। मगर इस साल के बेहतरीन अविष्‍कारों में इसे शामिल किया गया है। 

10

10

ये छोटी सी डिवाइस ईबोला वॉयरस न सिर्फ लड़ने में कारगर है बल्‍कि आपके खून से ईबोला वॉयरस को ढ़ूंड़ कर निकालती है। इसे डायलेसिस मशीन में अटैचकर यूज़ किया जाता है। भविष्‍य में डॉक्‍टर इसे हैपेटाइटिस जैसी बीमारी के लिए भी प्रयोग करेंगे। 

 
Best Mobiles in India

English summary
The selfie stick that facilitates your capturing a selfie from an angle of your choice by positioning your smartphone beyond the arms' reach has made it to the Time magazine's list of 25 best inventions of 2014.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X