Home
News

ये तो हद हो गई: डेड बॉडी के साथ सेल्‍फी वाली फोटो हुई वॉयरल

सऊदी अरब में एक किशोर ने अपने दादा के मृत शरीर के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़क गया है। सेल्फी में किशोर शरारती मुस्कान के साथ अपनी जीभ बाहर निकाले हुए दिख रहा है। सऊदी अरब प्रशासन ने इस बारे में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें: स्मार्टफोन बताएगा आप प्रेगनेंट हैं या नहीं

ये तो हद हो गई: डेड बॉडी के साथ सेल्‍फी वाली फोटो हुई वॉयरल

पढ़ें: ये हैं दुनिया के 11 सबसे छोट गैजेट

'डेली मेल' की रपट के अनुसार, किशोर द्वारा पोस्ट की गई सेल्फी में उसके बगल में एक बिस्तर भी दिख रहा है जिस पर उसके दादा का शव पड़ा हुआ। तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए किशोर ने कैप्शन लिखा 'अलविदा दादा'। उसके इस असंवेदनशील व्यवहार पर लोगों ने हैरानी जताई।

पढ़ें: अपने शरीर की बिजली से चार्ज करें स्‍मार्टफोन

किशोर की इस हरकत पर सऊदी अरब प्रशासन को कई शिकायतें मिलीं, जिसमें इसे अनैतिक और अनुचित बताय गया है। शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस मामले की जांच करने की मांग कि आखिर अस्पताल के कर्मचारियों ने किशोर को सेल्फी लेने की अनुमति कैसे दी?

जनसंपर्क और मीडिया मामलों के प्रमुख अब्दुल रजाक हफीद ने मदीना में इसकी पुष्टि की कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है हफीद ने कहा, "मदीना में स्वास्थ्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या सेल्फी अस्पताल में ली गई? अगर ऐसा हुआ तो इस अमानवीय कृत्य को रोकने में असफल होने के नाते सभी दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।"

 
Best Mobiles in India

English summary
A bizarre selfie by a teenager in Saudi Arabia with the body of his dead grandfather has caused outrage on the social media.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X