Home
News

बिना SIM कार्ड के मैसेज भेजना होगा संभव, कमाल की टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है BSNL

BSNL लगातार नई सर्विस और नए-नए प्लान्स लेकर आ रहा है, ताकि ये ज्यादा से ज्यादा संख्या में यूजर्स को आकर्षित कर सकें और उन्हें बेहतरीन सर्विस के साथ कनेक्ट कर सकें। अब कंपनी एक नई सर्विस की टेस्टिंग कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना सिम कार्ड के भी मैसेज भेज सकेंगे।

कंपनी के द्वारा लाई जा रही इस सर्विस से उन लोगों को फायदा होने की उम्मीद है, जो कि सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं या फिर किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से कहीं फंसे हुए हैं। चलिए BSNL की इस नई सर्विस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

बिना SIM कार्ड के मैसेज भेजना होगा संभव, BSNL का नया प्लान

क्या है BSNL की नई सर्विस

फिलहाल, BSNL की इस नई सर्विस के बारे में अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि यह नई सर्विस किसी तरह की सैटेलाइट बेस्ड डायरेक्ट टू डिवाइस (D2D) टेक्नोलॉजी के माध्यम से काम करेगी। इस टेक्नोलॉजी के जरिए आपका डिवाइस सीधे किसी सेटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा और आप बिना सिम कार्ड के भी SMS भेजे जाएंगे।

बीते दिनों IMC 2024 इवेंट में BSNL ने अपनी नई टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाया था और इसे शोकेश किया था। इस नई D2D सर्विस को कंपनी बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए सैटेलाइट और मोबाइल नेटवर्क्स को मिलाकर तैयार किया गया भरोसेमंद कनेक्टिविटी सॉल्यूशन बता रही है। इस नई सर्विस को Viasat के साथ मिलकर बनाया जा रहा है।

टेलिकॉम ऑपरेटर ने IMC 2024 इवेंट के दौरान इसका डेमो दिखाया था, जिसमें कंपनी ने एक कॉमर्शियल एंड्रॉयड फोन यूज किया, जिसके जरिए नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क कनेक्टिविटी के बाद Viasat के सैटेलाइट्स करीब 36,000 किलोमीटर दूर मैसेज भेजने में सक्षम रही। iPhones और फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन्स में मिलने वाली सैटेलाइट कनेक्टिविटी की तरह ही D2D के इस्तेमाल से आपातकालीन स्थिति में मदद मंगवाई जा सकती है।

और भी कंपनियां कर रही टेस्टिंग

मिली जानकारी के मुताबिक, BSNL के अलावा अन्य कई टेलिकॉम कंपनियां- जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विसेज पर काम कर रही हैं। इन सभी कंपनियों का लक्ष्य आपातकालीन स्थिति में लोगों तक सेवाएं पहुंचाना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL company is testing a new service, with the help of which users will be able to send messages even without a SIM card.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X