Netflix पर रिलीज़ होगी शाहरुख खान की हॉरर वेब सीरीज, "बेताल"
शाहरुख खान की एक वेब सीरीज जल्द ही रिलीज होने जा रही है। वो एक हॉरर वेब सीरीज है। इस सीरीज को 24 मई को रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज का नाम Betaal है। इस सीरीज को शाहरुख खान ने प्रॉड्यूस किया है। शाहरुख खान की रेड रिलीज़ इंटरटेनमेंट ने इस हॉरर सीरीज़ बेताल को बनाया है।

जॉम्बी पर बेस्ड ये सीरीज भारत के एक दूरदराज गांव की कहानी है। इसमें ब्रिटिशकाल को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में एक ब्रिटिश इंडियन आर्मी के ऑफिसर और उसकी बटालियन का सामना दो सदी पुरानी एक बुरी आत्मा से होता है।
इस वेब सीरीज के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विनीत कुमार, अहाना कुमरा, सुचित्रा पिल्लई, जितेंद्र जोशी, मंजरी रूपाला और स्याना आनंद जैसे स्टार्स शामिल हैं। इनके अलावा इस सीरीज में सपोर्टिंग रोल के लिए गोस्वामी, सिद्धार्थ मेनन, यशवंत वासनिक और सविता बजाज जैसे स्टार्स मौजूद हैं।
राइटर और डायरेक्टर
इस वेब सीरीज के राइटर यानि लेखक और डायरेक्टर की बात करें तो पेट्रिक ग्राहम ने इस वेब सीरीज को लिखा और डायरेक्ट किया है। इस वेब सीरीज को लिखने में पेट्रिक ग्राहम की मदद लिपस्टिक अंडर माई बुर्का में काम करने वाली सुहानी कंवर और बाजी में काम करने वाले निखिल महाजन ने किया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी लैला के लिए ग्राहम और कंवर साथ में काम कर चुके हैं।
इसके अलावा इस वेब सीरीज के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर Jason Blum हैं। Jason Blum के प्रॉडक्शन हाउस का नाम Blumhouse Productions है। ये प्रॉडक्शन हाउस कम बजट वाली हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले गेट आउट, हैलोवीन, द इनविजिबल मैन और पैरानॉर्मल एक्टिविटी जैसी फिल्में बनी हैं।
नेटफिलिक्स पर रिलीज होगी सीरीज
ब्लमहाउस प्रोडक्शन और रेड चिलीज़ के बैनर तले अब भारत में बेताल दूसरी वेब सीरीज है। इन दोनों प्रॉडक्शन हाउस ने इससे पहले घूल बनाई थी, जिसमें हमनें राधिका आप्टे अभिनित को देखा था। हालांकि आपको बता दें कि बेताल को लॉन्च करने की बात पिछले साल जुलाई में हुई थी।
अब नेटफिलिक्स में इस सीरीज को 24 मई को लॉन्च किया जा रहा है। नेटफिलिक्स पर लॉन्च होने वाली ये पांचवी वेब सीरीज है। इससे पहले झारखंड पर आधारित ड्रामा जामतारा को जनवरी में रिलीज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








