आ गई 'अच्छे दिन' सेल, इन गैजेट पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
नई साल की शुरुआत होते ही सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट ने अपने यूजर्स के लिए मेगा सेल पेश कर दी है। फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया के बाद अब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज भी नई साल की पहली सेल लेकर आ गई है।
शॉपक्लूज ने अपनी छठवीं एनिवर्सरी पर "Acche Din" सेल का आयोजन किया है। ये सेल आज शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और 26 जनवरी तक चलेगी। कंपनी के मुताबिक, 8 दिन चलने वाली इस सेल में वेबसाइट पर मौजूद 20 लाख से ज्यादा प्रोडेक्ट्स को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा।

शॉपक्लूज की अच्छे दिन सेल में लाइफस्टाइल, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक व होम एप्लाइंस प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। यहां हम बात करेंगे स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट की। इस सेल में Swipe, iKall, आइनिक्स, कार्बन, Iball और आइवूमी जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन के अलावा इस सेल में लैपटॉप पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
बता दें कि शॉपक्लूज वेबसाइट हर साल अपने यूजर्स के लिए सेल का आयोजन करती है। कंपनी इस छठवीं सालगिरह पर डिस्काउंट के अलावा अन्य ऑफर भी पेश कर रही है। इस सेल में रोजाना 6 a.m. से लेकर 6 p.m. तक पहले 100 कस्टमर्स को स्पेशल फन डिस्काउंट कूपन दिए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी इंडसइंड बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 परसेंट एक्सट्रा डिस्काउंट देगी।
कंपनी ने इस सेल के लिए कुछ पेमेंट वॉलेट से भी साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत Mobikwik wallets से शॉपिंग करने पर कस्टमर्स को 20 परसेंट एक्सट्रा कैशबैक मिलेगा। वोडाफोन के पेमेंट वॉलेट Vodafone m-pesa से शॉपिंग करने पर 5 परसेंट का कैशबैक मिलेगा। वहीं पेमेंट वॉलेट FreeCharge से भुगतान करने पर हर प्रॉडक्ट से फ्लेट 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

बता दें कि शॉपक्लूज की अच्छे दिन सेल के अलावा फ्लिपकार्ट द रिपब्लिक डे सेल और अमेजन इंडिया भी द ग्रेट इंडियन सेल का सोमवार से आयोजन करने जा रहे हैं। तीनों वेबसाइट एक ही समय पर मेगा सेल पेश कर रही हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास किफायती खरीदारी के लिए ज्यादा ऑप्शन मौजूद होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








