Home
News

जीएसटी के बाद लैपटॉप की कीमत हुईं फोन से भी कम !

फ्लिपकार्ट और शॉपक्लूज जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स लाई हैं जिसके तहत लैपटॉप्स मात्र 7,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।

By Neha

1 जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू होने के बाद कई ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। अगर आप कुछ समय से लैपटॉप लेने का सोच रहे थे, तो आपके लिए सही समय आ चुका है। अमेजन, फ्लिपकार्ट और शॉपक्लूज जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स लैपटॉप पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। फ्लैट डिस्काउंट के अलावा कैशबैक, 0 फीसद कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

जीएसटी के बाद लैपटॉप की कीमत हुईं फोन से भी कम !

यहां हम आपको बेहतरीन डिस्काउंट के साथ तीन लैपटॉप ऑप्शन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।

iBall CompBook-

iBall CompBook-

शॉपक्लूज वेबसाइट पर iBall CompBook 41 परसेंट डिस्काउंट पर सेल के लिए अवेलेबल है। इस लैपटॉप की मार्केट कीमत करीब 22000 रुपए है, लेकिन इस ऑफर का फायदा उठाकर आप ये लैपटॉप सिर्फ 12,899 रुपए में घर ला सकते हैं। इस लैपटॉप पर 41 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है। वेबसाइट इसके अलावा प्रॉडक्ट पर ईएमआई ऑफर भी पेश किया है। अगर बात इस लैपटॉप के फीचर की करें, तो इसमें14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह विंडोज 10 पर काम करता है। यह लैपटॉप क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है।

Refurbished Micromax Canvas LT666-

Refurbished Micromax Canvas LT666-

शॉपक्लूज वेबसाइट ने Refurbished Micromax Canvas LT666 61 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 6,985 रुपए में सेल के लिए पेश किया है। बता दें कि इस लैपटॉप की मार्केट कीमत करीब 17,999 रुपए है। माइक्रोमैक्स के इस लैपटॉप में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 2 जीबी रैम के साथ यह लैपटॉप विंडोज 10 पर काम करता है। वेबसाइट पर इस प्रॉडक्ट पर ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है।

Acer Aspire Celeron Dual Core-

Acer Aspire Celeron Dual Core-

अगर आप एसर एस्पायर सेलेरियन ड्यूल कोर लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट बेस्ट ऑप्शन होगा। फ्लिपकार्ट पर ये लैपटॉप 1,000 रुपए के ऑफ के साथ 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी अपने एक और ऑफर Lap it up Campus Offer के तहत इस पर 1000 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रही है। इस लैपटॉप में इंटेल सेलेरॉन ड्यूल कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दी गई है। यह लैपटॉप लीनक्स/उबंतू ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
E-commerce website like shopclues and flipkart offering bumper discount on laptop after gst.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X