Home
News

लैपटॉप या पेन-पेपर : कितना दिमाग है आपके पास खुद पता कर लीजिए

By Neha

वर्तमान समय में अपनी जरूरतों के हिसाब से हर इंसान लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहा है। पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम के लिए लैपटॉप का यूज करना न सिर्फ इच्छा बल्कि आपकी जरूरत बन चुका है। हम में से कई लोग घंटों बैठकर लैपटॉप पर काम निबटाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो पैन पेपर की जगह लैपटॉप को प्राथमिकता देते हैं, तो हाल ही में सामने आई इस स्टडी के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। लैपटॉप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक अहम रिपोर्ट सामने आई है।

लैपटॉप या पेन-पेपर : कितना दिमाग है आपके पास खुद पता कर लीजिए

लास एंजेल्स स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि लैपटॉप की जगह पैन पेपर का इस्तेमाल करने वाले लोग अपनी बुद्धि का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाते हैं। इस रिसर्च में स्टूडेंट्स को लेक्चर के दौरान अचानक लैपटॉप या पेन-पेपर में से किसी एक का चयन करने को कहा गया ताकि पाठ समझने के उनके कौशल को जांचा जा सके।

स्टडी में सामने आया कि जिन स्टूडेंटों ने लैपटॉप का इस्तेमाल किया, उनकी समझ पेन-पेपर का इस्तेमाल करने वालों की तुलना में खराब थी। वहीं, पेन-पेपर का इस्तेमाल करने वालों ने लेक्चर के नोट्स छोटे और बेहतर ढंग से बनाए, जबकि लैपटॉप वालों ने बुद्धि का सही इस्तेमाल नहीं किया।

एक अन्य शोध जो यॉर्क यूनिवर्सिटी और मैकमास्टर यूनिवर्सिटी में किया गया, उसमें ये भी सामने आया कि जो स्टूडेंट लैपटॉप पर काम करने वाले स्टूडेंट्स के करीब बैठते हैं, उनके काम करने के कौशल पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। इसकी वजह बताया गया कि लैपटॉप स्क्रीन में ध्यानाकर्षण करने की जबरदस्त क्षमता होती है, जो लेक्चर समझने और नोट्स बनाने को प्रभावित करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
University of California research show the Side effects of working in front of a laptop all day.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X