SIM Scam: TRAI ने इस सिम स्कैम को लेकर दी वर्निंग; भूल कर भी न करें ये गलती
TRAI Warns User: TRAI समय-समय पर अपने यूजर्स को सावधान करता रहता है। इसी सिलसिले में एक बार फिर देश भर के लाखों मोबाइल यूजर्स के लिए वार्निंग जारी की है। टेलीकॉम रेगुलेटरी ने यूजर्स से केवाईसी अपडेट और सिम शटडाउन से जुड़े कॉल के बारे में सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि इससे वे स्कैम में फंस सकते हैं।
ट्राई ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए यूजर को सावधान रहने को कहा है। ट्राई ने बताया कि कुछ समय से ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें साइबर क्रिमिनल्स ट्राई के नाम पर केवाईसी अपडेट करने का दावा करते हैं और सिम कार्ड डिएक्टिवेट करने की धमकी देते हैं। ऐसे में यूजर को सावधान रहना है, क्योंकि ट्राई ऐसी कोई कॉल नहीं करता है। आइए इस स्कैम के बारे में जानते हैं।

TRAI ने दी वॉर्निंग
TRAI ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी यूजर को कॉल नहीं करता। TRAI ने ये भी कहा कि उसे किसी का सिम बंद करने का अधिकार नहीं है। आगे ट्राई ने बताया कि केवल टेलीकॉम कंपनियां ही बिल न भरने या गलत KYC की स्थिति में नंबर बंद कर सकती हैं।
कोई थर्ड-पार्टी एजेंसी को नहीं अधिकार
TRAI ने अपनी प्रेस रिलीज में यह भी बताया कि उसने किसी भी थर्ड-पार्टी को ऐसे कॉल्स या KYC अपडेट करने के लिए नहीं कहा है। ऐसे कॉल अगर आते हैं तो ये पूरी तरह फर्जी होते हैं।
फर्जी कॉल्स को ऐसे करें रिपोर्ट
- अगर आपको ऐसे कॉल आते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।
- आपको इस तरह के कॉल का जवाब न दें।
- कॉल करने वाले नंबर को तुरंत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करें।
- आप Sanchar Saathi ऐप या वेबसाइट (https://sancharsaathi.gov.in) पर जाकर 'Chakshu' विकल्प के जरिए भी रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं।
Sanchar Saathi ऐप कैसे करता है काम?
इस ऐप को DoT ऑपरेट करती है, यह ऐप यूजर्स को उनके मोबाइल नंबर की पूरी जानकारी देता है। आपको 'Chakshu' सेक्शन में फर्जी कॉल्स या SMS की रिपोर्ट करना आसान है। इससे साइबर अपराधियों के खिलाफ क्विक कार्रवाई की जा सकती है।
पुराने SIM कार्ड बदलने की तैयारी
सरकार देशभर में पुराने सिम कार्ड्स को बदलने की योजना बना रही है। एक जांच में सामने आया कि कुछ SIM कार्ड की पार्टी चीन में बनी हैं। इससे डेटा सिक्योरिटी को खतरा है, इसलिए यह कदम जरूरी माना जा रहा है।
इन बातों का ध्यान रखें यूजर्स
- किसी भी अनजान कॉलर को OTP, आधार या बैंक जानकारी न दें।
- टेलीकॉम से जुड़ी जानकारी केवल ऑफिशियल ऐप/वेबसाइट से ही हासिल करें।
- अगर आपको किसी मैसेज या लिंक पर संदेह हो तो उस पर क्लिक न करें।


Click it and Unblock the Notifications








