केन्या के 60 लाख निवासी करेंगे सोलर लाइट का उपयोग
केन्या के करीब 60 लाख निवासी 2015 के आखिर तक सोलर लाइट का उपयोग करने लगेंगे। यह बात मंगलवार को इंटरनेशनल फायनेंस कॉरपोरेशन (आईएफसी) ने कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आईएफसी के लाइटिंग अफ्रीका प्रोग्राम के प्रबंधक इटोटिया अन्जागी ने कहा कि 2013 तक 30-40 लाख लोग सोलर लाइट का उपयोग करने लगेंगे।
पढ़ें: देखिए ऑनलाइन क्या ऐसा भी हो सकता है ?
उन्होंने केन्या मेंसन्नी मनी सोलर लाइट के लांच के मौके पर कहा, "पिछले तीन साल में सौर प्रौद्योगिकी की लागत 30 फीसदी घट गई है और इससे इस क्षेत्र में तेज विकास होगा। सन्नीमनी सोलर लाइट ब्रिटिश की सामाजिक संस्था सोलर एड का सामाजिक उद्यम है, जो अफ्रीका को 2020 तक मिट्टी के तेल वाले लाल्टेन से मुक्त करना चाहता है।
पढ़ें: देखें तस्वीरें: आज से 40 साल पहले कुछ ऐसा दिखता था हांग कांग

उन्होंने कहा कि केन्या के 80 लाख घरों में से 50 लाख अब तक राष्ट्रीय बिजली ग्रिड से नहीं जुड़ पाए हैं। मिट्टी के तेल वाले लाल्टेन की अपेक्षा सोलर लाइट एक स्वच्छ विकल्प प्रस्तुत करता है।


Click it and Unblock the Notifications







