Home
News

चाभी से नहीं स्‍मार्टफोन से खुलता है ये ताला

अगर आपको साइकिल चलाना पसंद है तो शायद आप भी इस परेशानी से रूबरू हो चुके होंगे। साइकिल चलाना तो आसान है लेकिन आजकल की भीड़-भाड़ में उसे पार्क करना थोड़ा मुश्‍किल काम है और वो भी तब जब चोरों की नजर ऐसी ही चीजों में रहती है जिसे वे आसानी चुरा सकते हैं। हालाकि हर साइकिल में लॉक की सुविधा रहती है लेकिन उसे खोलना चोरों के लिए कोई कठिन काम नहीं।

पढ़ें: नोकिया X+ ड्युल सिम फोन हुआ लांच, एंड्रायड के साथ मिलेगा बड़ी स्‍क्रीन का मज़ा

लेकिन अब एक ऐसा लॉक आ चुका है जिसे दुनिया की कोई भी चाबी नहीं खोल सकती इसे सिर्फ स्‍मार्टफोन से ऑपरेट किया जा सकता है। स्‍काईलॉक नाम का ये लॉक सोलर एनर्जी से चार्ज होता है साथ ही ये जीपीएस से कनेक्‍ट रहता है यानी आप अपने स्‍मार्टफोन से साइकिल की लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं।

इस लॉक को बनाने वाले डेवलपरों का कहना है लॉक को वाईफाई और ब्‍लूटूथ की मदद से ऑपरेट किया जा सकता है। इतना ही नहीं लॉक में लगे एसेलरोमीटर सेंसर की मदद से एक्‍सीडेंट होने पर इसकी जानकारी कुछ सेकेंड में ही पहले से सेट नंबर पर चली जाएगी। यानी जरूरत पड़ने पर आप अपने परिवार वालों को एक्‍सीडेंट की सूचना दे सकते हैं। स्‍काईलॉक को बनाने वाली वीलोलैब्‍स का कहना है स्‍काइलॉक पहली ऐसी लॉक डिवाइस है जिसमें सोलर पैनल और रीचार्जेबल बैटरी सिस्‍टम दिया गया है।

पढ़ें: लिनोवो वाइब एक्‍स के दामों में 3,000 रुपए की भारी कटौती

लॉक में लगी बैटरी एक घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, फुल चार्ज होने के बाद लॉक को एक महिने तक प्रयोग किया जा सकता है। लॉक में लगे सोलर पैनल पर यूवी कर्व पॉलीकार्बोनेट की कवरिंग दी गई जिससे ये गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। सोलर के अलावा लॉक को यूएसबी की मदद से भी चार्ज किया जा सकता है। स्‍काईलॉक एंड्रायड जैलीबीन और किटकैट ओएस के अलावा आईफोन, आईपैड 7.0 डिवाइसेस से अटैच किया जा सकता है। स्‍काईलॉक 139 डॉलर (8167 रुपए ) में प्री बुक कर सकते हैं जबकि इसका रीटेल प्राइज 249 डॉलर (14631 रुपए) है।

1

1

स्‍काईलॉक में सोलर पैनल लगें हुए हैं जो एक घंटे में फुल बैटरी चार्ज कर सकते हैं। फुल बैटरी चार्ज होने पर 1 महिने तक लॉक को प्रयोग किया जा सकता है।

2

2

स्‍काईलॉक को बनाने वाली वीलोलैब्‍स का कहना है स्‍काइलॉक पहली ऐसी डिवाइस है जिसमें सोलरपैनल और रीचार्जेबल बैटरी सिस्‍टम दिया गया है।

3

3

लॉक में लगे सोलर पैनल पर यूवी कर्व पॉलीकार्बोनेट की कवरिंग दी गई जिससे ये गिरने पर भी सुरक्षित रहता है।

5

5

स्‍काईलॉक की मदद से यूजर अपनी साइकिल ट्रैक भी कर सकता है।

5

5

स्‍काईलॉक 139 डॉलर में प्री बुक कर सकते हैं जबकि इसका रीटेल प्राइज 249 डॉलर है।

6

6

स्‍काईलॉक एंड्रायड जैलीबीन और किटकैट ओएस के अलावा आईफोन, आईपैड 7.0 डिवाइसेस से अटैच किया जा सकता है।

7

कैसे काम करता है स्‍काईलॉक

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X