Home
News

जी भरकर 1 महिने फ्री में करिए मोबाइल और लैंडलाइन कॉल

वीडियो चैटिंग और फ्री इंटरनेट कॉलिंग सॉफ्टवेयर ने अपने उपभोक्‍ताओं के लिए नया ऑफर पेश किया है जिसकी मदद से एक महिने तक लैंडलाइन और मोबाइल पर फ्री कॉल की जा सकती है। उपभोक्‍ता फ्री कॉल पूरी दुनिया में 60 देशों में कर सकता है। इसके लिए यूजर का स्‍काइप में एकाउंट होना चाहिए जिसमें पेमेंट डीटेल भी भरी होनी चाहिए।

अगर उपभोक्‍ता को स्‍काइप की फ्री सर्विस नहीं लेनी है तो वो फ्री सर्विस को अनसब्‍स्‍क्राइब भी कर सकता है। लेकिन स्‍काइप की नई फ्री सर्विस में कॉल करने की कुछ लिमिट भी दी गई है यानी आप इसे अपनी पर्सनल कॉल कर सकते हैं लेकिन आप कमर्शियली प्रयोग नहीं कर सकते। स्‍काइप ने ये ऑफर 27 दिनों के लिए निकाला है 27 दिनों बाद आपको कॉल करने के लिए पर कॉल के हिसाब से पेमेंट करना होगा।

जी भरकर 1 महिने फ्री में करिए मोबाइल और लैंडलाइन कॉल

कैसे इंस्‍टॉल करें स्‍काइप

आपके टैबलेट में लगे प्रोसेसर की स्‍पीड कम से कम 600 मेगाहर्ट से अधिक हो। स्‍काइप एंड्रॉएड 2.1 वर्जन में नहीं इंस्‍टॉल किया जा सकता है मतलब आपकी डिवाइस 2.1 वर्जन से अपग्रेड वर्जन की हो। आपके टैबलेट में लगे प्रोसेसर की स्‍पीड कम से कम 600 मेगाहर्ट से अधिक हो। डिवाइस में 3 जी या फिर वाईफाई की सुविधा हो क्‍योंकि बिना इंटरनेट स्‍काइप काम नहीं करेगा।

गूगल प्‍ले
अगर आप एंड्रॉयड फोन या फिर टैबलेट का इस्‍तेमाल कर रहें हैं तो गूगल प्‍ले से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती, गूगल प्‍ले में जाकर आप स्‍काइप सॉफ्टवेयर को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्‍ले में स्‍काइप एप्‍प के नाम से सर्च करने पर आपको इसका डाउनलोड लिंग मिल जाएगा। अगर गूगल प्‍ले में स्‍काइप एप्‍प नहीं उपलब्‍ध है तो आप दूसरा तरीका अपना सकते हैं। क्‍योंकि कुछ देशों में गूगल प्‍ले में स्‍काइप एप्‍प नहीं उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X