5G: स्मार्ट एम्बुलेंस से लेकर एक नए अनुभव की शुरुआत, 5G सेवा से बहुत कुछ बदलने की उम्मीद
इस महीने के अंत तक 5G सेवा शुरू होने से काफी कुछ बदलने की उम्मीद है. इसमें स्मार्ट एंबुलेंस से लेकर अच्छी डाटा स्पीड, बिना रुकावट वीडियो जैसी सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही ग्राहकों को क्लाउड गेमिंग (Cloud Gaming) और शॉपिंग के दौरान नए अनुभव हो सकते हैं. यह एक वर्ग किलोमीटर में एक लाख संचार उपकरणों का समर्थन करेगा. उच्च गुणवत्ता (High quality) वाले लंबे वीडियो या फिल्में कुछ ही सेकंड में डाउनलोड की जा सकती हैं.

5G सेवा इन शहरों में होगी उपलब्ध
बता दें कि ग्राहकों को 5G की सेवा फिलहाल 10-15 शहरों में ही मिलेगी, लेकिन अगले 12-18 महीनों में इसे पूरे देश में चालू किया जा सकता है. इसके जरिए ग्राहक यह भी जान सकेंगे कि उनके घरों में नया फर्नीचर कैसा दिखेगा. मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) और हेल्थ सेक्टर (Health sector) के लोग शुरुआती दौर में 5G को अपना सकते हैं. वहीं 5G सेवा शिक्षा देने के तरीके को भी बदल सकती है.
इसे भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 5G या iQOO Neo 6 5G, कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए रहेगा बेस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले चरण में देश के 13 शहरों में 5जी सेवा शुरू की जा सकती है. इसमें अहमदाबाद, बैंगलोर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं.
Airtel ने किया 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस का प्रदर्शन
इस साल की शुरुआत में, एयरटेल (Airtel) ने अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) और सिस्को (Cisco) के साथ मिलकर 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस का प्रदर्शन किया था. इसकी मदद से अस्पताल के डॉक्टर वास्तविक समय में मरीज के टेलीमेट्री डेटा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

भारत में 5G ग्राहकों की संख्या 500 मिलियन
5G का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) और प्रोडक्टिविटी (productivity) में सुधार के साथ मानवीय त्रुटियों (Human errors) को कम करने के लिए भी किया जा सकता है. एरिक्सन की रिपोर्ट के अनुसार, 2027 के अंत तक भारत में 5G ग्राहकों की संख्या 500 मिलियन यानी 50 करोड़ हो सकती है. यह मौलिक रूप से हमारे जीने, काम करने और सूचना देने के तरीके को बदल देगा.
5G के इस्तेमाल से सड़क हादसों में कमी
5G के इस्तेमाल से सड़क हादसों को रोकने के लिए डेटा शेयर करने में मदद मिल सकती है. ड्रोन डिलीवरी (Drone delivery) से काफी फायदा होगा. हालांकि, ऐसी संभावना है कि 5G सेवा 4G से 20 प्रतिशत अधिक महंगी हो सकती है. भारत में मोबाइल डेटा की कीमतें दुनिया की तुलना में काफी कम हैं. ऐसे में अभी कंपनियों के पास रेट बढ़ाने का मौका है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








