क्या आप जानना चाहते हैं आपके मुक्के में कितना दम है ?
अब तक आपने कई तरह के फिटनेस गैजेट देखे होंगे जैसे स्मार्ट बैंड, हार्ट बैंड लेकिन ये बॉक्सिंग गैजेट इन सभी से थोड़ा अलग हैं। नए बॉक्सिंग गैजेट आईपंच ब्लूटूथ की मदद से कनेक्ट रहते है और इस बात की जानकारी देते हैं कि आपके मुक्के में कितनी पॉवर है।
ये कांसेप्ट स्टार्टअप रिस्पांसिव स्पोर्ट के सीईओ और फाउंडर स्टीफेन केन को तब आया जब वे एक मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर में 16 साल तक प्रैक्टिस करते रहे लेकिन उनकी प्रैक्टिस के बावजूद उनकी बॉक्सिंग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

उन्होंने कहा मैने ट्रैनिंग के दौरान काफी समय दिया लेकिन वे खुद को ज्यादा इंप्रूव नहीं कर पाए। इसके बाद मै अपने बॉक्सिंग ग्लव्स में सेंसर लगाकर जिम जाने लगा। इससे पहले इस बात को जानने में काफी परेशानी होती थी कि आपको कौन सा पंच ज्यादा तेजी से पड़ा है। लेकिन नए बॉक्सिंग ग्लव्स की मदद से आप अपनी स्ट्रेंथ पहचान सकते हैं। आईपंच बॉक्सिंग ग्लव में 15 घंटे का बैकप देने वाली बैटरी दी गई हैं।
ग्लव्स में लगी बैटरी चार्ज करने के लिए यूएसबी ऑप्शन दिया गया है। फिलहाल ये आईपंच ग्लव सिर्फ एमएमए ट्रेनिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं। आईपंच ग्लव्स Indiegogo page पर जाकर प्री बुक किया जा सकता है।
<center><iframe width="100%" height="465" src="//www.youtube.com/embed/fhD5484yYqI" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications







