Home
News

आ गया दुनिया का पहला स्मार्ट-कंडोम, ऐसे करेगा काम

By Neha

टेक्नोलॉजी तेजी से अपडेट हो रही है और हर रोज नए अविष्कार इंसान की जिंदगी को आसान बना रहे हैं। आपने अभी तक स्मार्ट गैजेट या स्मार्ट क्लॉथ के बारे में सुना होगा, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने स्मार्ट कंडोम डेवलप किया है। सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन लोगों की सेक्स लाइफ को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए साइंटिस्ट ने आई.कॉन स्मार्ट कंडोम बनाया है। इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि आई.कॉन में एक नैनो-चिप और सेंसर लगा होगा, जो यूजर के सेक्स से जुड़े सारे डेटा को स्टोर कर सकेगा।

आ गया दुनिया का पहला स्मार्ट-कंडोम, ऐसे करेगा काम

ब्रिटेन की एक कंपनी ने स्मार्ट-कंडोम बनाया है, जिसे आई.कॉन नाम दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार आई.कॉन कंडोम इस साल के आखिर तक ब्रिटेन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आई.कॉन के बारे में कंपनी पर दी गई वेबसाइट के अनुसार, ये कंडोम नहीं बल्कि एक रिंग है, जिसे कंडोम के ऊपर पहना जा सकता है। ये काफी लाइट वेट और वॉटर रेसिस्टेंट है। जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

आई.कॉन में एक नैनो-चिप और सेंसर लगा होगा, जो सेक्स से जुड़े सारे डेटा को स्टोर कर लेगा। इस डेटा को यूजर्स आई.कॉन ऐप के जरिए अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। एक यूजर दूसरे आई.कॉन यूज़र्स से डेटा शेयर और कंपेयर कर सकता है। हालांकि इसका एक्सेस सिर्फ यूजर के पास ही होगा।

आई.कॉन में यूएसबी पोर्ट दिया गया है, जिससे इसे चार्ज किया जा सकता है। इसे फुल चार्ज होने में करीब 1 घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज करने पर ये 6-8 घंटे तक यूज़ किया जा सकता है। कीमत की बात करें, तो कंपनी की वेबसाइट पर आई.कॉन की कीमत 59.99 पाउंड यानी करीब 5200 रुपए है।

कंपनी ने ये भी कहा है कि इसकी यूजर्स के बीच काफी डिमांड देखी गई है। फिलहाल इस गैजेट की टेस्टिंग फाइनल स्टेज पर है और इसे इस साल के आखिर तक दुनियाभर के स्टोर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smart condom that can rate your performance revealed. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X