Home
News

आपकी सेहत का ख्‍याल भी रखेंगे ये स्‍मार्ट होम

आपकी सेहत का ख्‍याल भी रखेंगे ये स्‍मार्ट होम

आजकल स्‍मार्ट बनने का जमाना है, फिर चाहे वो आप हों या फिर आपका फोन, जब हर चीज स्‍मार्ट बन रही है जो फिर आपका घर कैसे अछूता रह सकता है। अब जल्‍द ऐसे स्‍मार्ट घर बन चुके हैं जो आपकी उम्र के साथ भविष्‍य में होंने वाली  बीमारियों के बारें में पहले ही पता लगा लेंगे। इससे न सिर्फ घर में रहने वाले लोग स्‍वस्‍थ रहेंगे बल्कि घरों में ऊर्जा का संचार भी होता रहेगा।

इतना ही नहीं इन स्‍मार्ट होम में कंप्‍यूटर चिप्‍स लगी होंगी जो माइक्रोवेव में पक रहें पॉपकार्न को भी कंट्रोल कर सकेंगी । इसके अलावा आप अपना मनपसंद टीवी शो रिकार्ड करने व घरों का तापमान भी कंट्रोल कर सकेंगे।

वाशिंगटन स्‍टेट यूनीवर्सिटी में इंजीनियरिंग और कंप्‍यूटर साइंस के प्रोसेसर और अध्‍यनकर्ता डायने कुक को मानना है कि अगर आप अपने घर के तापमान को कंट्रोल कर सकते हैं तो समझ लीजिए आपका घर स्‍मार्ट होम बनने के शुरुआती चरण में हैं। एक साइंस पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कुक ने कहा है कि हम ऐसे घर बनाना चाहते है जो अपने आप आपकी सभी आवश्‍यक्‍ताओं को पूरी कर दें।

कुक के अनुसार स्‍मार्ट होम आपके आने से पहले ही घर में सभी जरूरी चीजों जैसे फ्रिज, ऐसी को ऑन कर देगा ताकि जब आप घर में दाखिल हो तो घर का तापमान सही मिले। इसके साथ स्‍मार्ट होम में सुरक्षा के कई इंतजाम दिए गए होंगे जिससे आपकी गैर हाजिरी में कोई अंजान व्‍यक्ति घर में आ न सके।

कुक ने भविष्‍य में आने वाले इस तरह के घरों को स्‍मार्ट होम का नाम दिया है। कुक इस तरह के स्‍मार्ट होम का निमार्ण करने के लिए 2006 से काम करने में लगे हुए हैं और उन्‍हें पूरा यकीन है वह जल्‍द ही ऐस स्‍मार्ट होम पूरी तरह से बना लेंगे।अब रोबॉट करेगा बालों की धुलाई

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X