स्मार्ट होम टिप्स जिन्हें अपनाकर हजारों रु बचा सकते हैं
आज के समय में जब बिजली का बिल बढ़ता जा रहा हैं और पर्यावरण संरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनता जा रहा है, स्मार्ट होम डिवाइस के इस्तेमाल से आप काफी बचत और कम वेस्ट वाली जिंदगी अपना सकते हैं। चलिए हम आपको कुछ स्मार्ट होम टिप्स बताते है जिनकी मदद से आप ऊर्जा की बचत कर सकते हैं और अपने आस-पास पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं।

स्मार्ट थर्मोस्टेट लगाएं
स्मार्ट थर्मोस्टेट आपके घर के तापमान को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में मदद करते हैं। घर पर आपकी मौजूदगी के आधार पर ये ऑटोमेटिक तरीके से घर का तापमान को कंट्रोल करते हैं। इससे न केवल आपको आरामदायक वातावरण मिलता है बल्कि बिजली की भी काफी बचत होती है।
स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम इंस्टॉल करें
स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम से आप अपने पूरे घर की लाइटें कंट्रोल कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी मोबाइल ऐप की मदद से लाइट की रोशनी को बढ़ा या घटा सकते हैं, इसके अलावा स्मार्ट लाइटिंग में अलग-अलग रंग भी सेट कर सकते हैं, दिन और रात के हिसाब से शेड्यूल बना सकते हैं। ये न केवल आपको बिजली बचाने में मदद करते हैं बल्कि घर की लाइट को कंट्रोल करने करने का ऑप्शन भी देते हैं।
स्मार्ट प्लग इस्तेमाल करें
स्मार्ट प्लग की मदद से आप अपने घरेलू उपकरणों को कंट्रोल कर सकते हैं, अपनी जरूरत के हिसाब से उनका समय शेड्यूल कर सकते हैं साथ ही मोबाइल ऐप की मदद से इन्हें कहीं से भी चालू या बंद कर सकते हैं। अगर भूल से कभी कोई डिवाइस ऑन करके भूल जाते हैं तो उसे कहीं से भी बंद कर सकते हैं क्योंकि ये प्लग इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं।
स्मार्ट सेंसर इंस्टॉल करें
मोशन सेंसर आप अपने घर के दरवाजो/खिड़कियों में लगा सकते हैं ताकि घर खाली होने पर घर के उपकरण अपने आप बंद हो जाए और जैसे ही उसके सामने कोई आए वो ऑन हो जाए, ज्यादातर ये सेंसर बल्ब और दूसरी लाइट में लगाए जाते हैं। मोशन सेंसर कमरे में किसी की मौजूदगी का पता लगाते हैं और उसके आधार पर बिजली उपकरण चालू या बंद कर सकते हैं। अगर घर में गार्डेन एरिया है तो वहां पर भी ऐसे सेंसर लगाए जा सकते हैं।
स्मार्ट कैमरे से वीडियो मॉनिटरिंग करें
स्मार्ट कैमरे से आप अपने घर की वीडियो मॉनिटरिंग कर सकते हैं। इससे आप दूर से ही घर को चेक कर सकते हैं कि घर पर सब कुछ ठीक है या नहीं कहीं किसी उपकरण को बेवजह ऑन तो नहीं छोड़ा गया है। अगर आपको लगता है कोई लाइट या उपकरण ऑन है तो उसे मोबाइल ऐप की मदद से बाद में बंद कर सकते हैं।
ये कुछ स्मार्ट होम टिप्स थे जिनको आजमाकर आप बिजली की बचत कर सकते हैं और अपने पर्यावरण को कुछ हद तक बचा सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के बाजार से ये स्मार्ट गैजेट खरीदे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








