ChatGPT यूज करने का 'स्मार्ट' तरीका! Bill Gates की बेटी ने बताए सिंपल हैक्स
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की बेटी Phoebe Gates इन दिनों अपने नए स्टार्टअप और स्मार्ट डिजिटल स्ट्रेटेजी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वे वायरल वीडियो कंटेंट तैयार करने में ChatGPT जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कैसे करती हैं। उनके द्वारा बताए गए सिंपल हैक्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
Phoebe Gates ने अपनी रूममेट और को-फाउंडर Sophia Kianni के साथ मिलकर एक ई-कॉमर्स ऐप Phia लॉन्च किया है। इस ऐप की मार्केटिंग को लेकर दोनों ने The Burnouts पॉडकास्ट में अपनी खास स्ट्रेटेजी बताई है, जिसमें ChatGPT का इस्तेमाल सबसे अहम रोल निभाता है।
{image-phoebegates instagram -1750929125.jpg hindi.gizbot.com}
image- phoebegates instagram
ChatGPT से वायरल वीडियो बनाने की हैक
Phoebe और Sophia सबसे पहले Instagram और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म्स पर वायरल वीडियो को स्टडी करती हैं। फिर वे एक Excel शीट बनाती हैं जिसमें हर वीडियो के तीन मुख्य हिस्सों को हाईलाइट किया जाता है।
- Hook
- Middle
- Ending
इसके बाद ये दोनों ChatGPT से उन वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट कराती हैं और फिर ChatGPT की मदद से यह एनालाइज कराती हैं कि उनमें ऐसा क्या पैटर्न है जो उन्हें वायरल बनाता है। यह पूरी प्रक्रिया रिवर्स इंजीनियरिंग कहलाती है।
जब यह विश्लेषण पूरा हो जाता है, तो वे अपने ब्रांड Phia की जानकारी ChatGPT को देती हैं और उसे कहती हैं कि इसी पैटर्न पर बेस्ड वीडियो स्क्रिप्ट बनाए। इसका नतीजा यह होता है कि वे पहले से पॉपुलर हो चुके फॉर्मेट में नया लेकिन प्रभावशाली कंटेंट तैयार कर पाती हैं।
Sophia Kianni ने कहा, आपको शुरुआत से कुछ भी बनाना नहीं चाहिए। इंटरनेट इसी काम के लिए है। Phoebe ने भी स्वीकार किया कि वह लगभग हर दिन AI का इस्तेमाल करती हैं, और यह उन्हें सुपरचार्ज कर देता है।
जब बिल गेट्स को बताई बेटी की बिजनेस
Phoebe Gates, बिल और मेलिंडा गेट्स की सबसे छोटी बेटी हैं। जब उन्होंने अपने पिता को बताया कि वह Sophia के साथ मिलकर ई-कॉमर्स की दुनिया में कदम रखना चाहती हैं, तो बिल गेट्स का रिएक्शन था- बहुत लोगों ने कोशिश की है, और वहां बड़े प्लेयर्स पहले से मौजूद हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा उनके मन में सबसे बड़ा डर यह था कि Phoebe शायद उनसे पैसे मांगेंगी। मैंने सोचा, अब ये पैसे मांगेगी। मैं उसे सख्त निगरानी में रखता और बार-बार बिजनेस रिव्यू करता, जो मुझे थोड़ा मुश्किल लगता।


Click it and Unblock the Notifications








