क्या डायबिटीज के लिए स्मार्टवॉच लेना सही है
स्मार्टवॉच अब सिर्फ स्टाइल का सिंबल नहीं है बल्कि ये हेल्थ ट्रैकर और फोन के कुछ फीचर्स का मिला-जुला स्वरूप बन चुकी हैं। इसमें कॉल कर सकते है, मैसेज चेक कर सकते हैं, रिमोट कंट्रोल की तरह यूज़ कर सकते हैं। इसके लिए बेसिक स्मार्टवॉच में कई सेंसर लगे होते हैं जैसे ऑक्सीमीटर सेंसर, एंबियंस लाइट सेंसर, बैरोमीटर प्रेशर सेंसर, स्किन कंडक्टेंस सेंसर इसके अलावा कई दूसरे सेंसर भी इसमें लगे होते हैं जो आपकी सेहत से लेकर कई दूसरे कामों को अंजाम देते हैं।
जो लोग सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहते हैं वे स्मार्टवॉच को हेल्थ ट्रैकर की तरह यूज़ करते हैं। खासकर डायबिटीज और हार्ट के मरीज स्मार्टफोन पर काफी भरोसा करते हैं लेकिन क्या सच में ये स्मार्टवॉच डायबिटीज को रोकन में मददगार साबित होती है चलिए जानते हैं।

1. क्या स्मार्टवॉच सही डिवाइस है
यह जानना जरूरी है डायबिटीज़ को मैनेज करने के लिए आप स्मार्टवॉच क्यों लेना चाहते हें। शुगर लेवल को ट्रैक करने के लिए, एक्सरसाइज करने के लिए या फिर अपने स्वास्थ्य पर बेहतर कंट्रोल रखने के लिए है? अगर आप अपनी जरूरत को समझ गए है तो सही स्मार्टवॉच लेने में ये काफी मददगार साबित हो सकता है।
2. क्या स्मार्टवॉच का यूज़ रोज करेंगे
अगर आप स्मार्टवॉच का यूज़ रोज नहीं करेंगे तो इतना पैसा निवेश करना बेकार है, अगर डायबिटीज से बचने या फिर उसे कंट्रोल करने के लिए डेली स्मार्टवॉच का यूज करना चाहते हैं तो स्मार्टवॉच में पैसा लगाना सही है।
3. क्या स्मार्टवॉच में वही खासियतें हैं जो आपके फोन में पहले से दी गई हैं?
कई स्मार्टफोन पहले से ही हेल्थ और फिटनेस के फीचर्स प्रोवाइड करते हैं। अगर आपका स्मार्टफोन हेल्थ से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा कर रहा है तो एक अलग स्मार्टवॉच खरीदना बेकार हो सकता है।
4. क्या आप लगातार ग्लूकोज मॉनीटर करते हैं जो स्मार्टवॉच से सिंक हो सकता है?
अगर आप पहले से ही एक CGM (Continuous Glucose Monitor) का उपयोग कर रहे हैं जो स्मार्टवॉच से सिंक हो सकती है, तो एक स्मार्टवॉच खरीदना अच्छा ऑप्शन कहा जा सकता है क्योंकि इससे आपके ब्लड शुगर लेवल को ट्रैक करने में आसानी हो जाएगी।
5. क्या ऐसी स्मार्टवॉच आपके बजट में है?
स्मार्टवॉच काफी महंगी हो सकती हैं। अगर कोई स्मार्टवॉच आपके बजट से बाहर है, तो इसके लिए बचत करनी पड़ सकती है या सस्ते विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है इसके लिए अपनी फाइनेंशियल कंडीशन पर नज़र डाल लें।
अगर इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो यह निर्णय लेने में आसानी होगी कि डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए स्मार्टवॉच लेनी चाहिए या नहीं


Click it and Unblock the Notifications








