स्मार्टहेलो से बनाएं स्मार्ट साइकिल
आज सभी ओर स्मार्ट होने की होड़ लगी है। स्मार्ट बस, स्मार्ट फोन, स्मार्ट कार आदि लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अब आप अपनी साइकल को भी स्मार्ट बना सकते हैं वो भी केवल एक डिवाइस ‘स्मार्टहेलो' की मदद से।
आपको बता दें कि स्मार्टहेलो डिवाइस हैंडलबार्स से जुड़कर साइकल के लिए जीपीएस सिस्टम की तरह काम करता है। इसे आप अपने मोबाइल से जोड़कर विजुअल नेविगेशन गाइड के रूप में यूज कर सकते हैं जोकि आपको हर टर्न का सिग्नल देगा।
जानिए स्मार्टहैलो में दिए गए फीचर्स
1.
रास्ता भूलने पर स्मार्टहेलो आपको रास्ता बताएंगा। यह एक डेड सिम्पल ग्रीन लाइटिंग देता है जोकि ब्लूटूथ द्वारा आपके स्मार्टफोन से जुड़ा रहता है।
2.
स्मार्टहेलो में आपको अपने गंतव्य स्थान की जानकारी दर्ज करनी होती है। इसके बाद यह आपको कलर-कोडेड नेविगेशन गाइडेस से आपकी मंजिल तक पहुंचा देगा।
3.
साइकल मोड़ने पर सफेद व हरा सिग्नल वार्निंग देगा। लाल फ्लेश आपको बताएंगा कि आप गलत दिशा में मुड़ गए हैं। अन्य एक लाइट आपको किसी कॉल के आने की सूचना देगी।
4.
रात होने पर हेलोस्मार्ट अपने आगे वाले हेडलैंप को जला देता है। साइकल से उतरते ही यह अपने आप बंद हो जाता है। सबसे बड़ी बात इस डिवाइस की बैटरी तीन दिन का बैकअप देती है।
5
मोबाइल से जुड़कर हेलोस्मार्ट बाइकिंग स्टैटिस्टिक्स जैसे डिस्टेंस, औसत गति, बर्न कैलोरीज भी बताता है। यदि आप इस डिवाइज से जुड़ी बाइक से बिछड़ गए हैं तो आप इस ऐप से उसकी लोकेशन व मैप को भी टैªक कर सकते हैं।
6.
यह डिवाइस चोरी होने पर अॅलार्म देता है। साथ ही यह वॉटर प्रूफ भी है।
7.
इसे यूजर्स के लिए मई, 2016 तक उपलब्ध करवाया जा सकेगा। इसका मूल्य 149 डाॅलर यानि लगभग 10,000/- रुपए रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications