Home
News

अंधेरे में भी देखेगा आपका स्‍मार्टफोन

By Rahul

स्मार्टफोन निर्माता एप्पल अपने आईफोन के साथ इस्तेमाल की जा सकने योग्य एक ऐसा उपकरण उपलब्ध कराया है जिसकी मदद से अब फोन के उपयोगकर्ता अंधेरे में भी देख सकेंगे। दरअसल, यह 'फ्लिर वन' नाम के सहायक उपकरण के जरिए मुमकिन हो सका है।

फ्लिर वन के वेबसाइट के अनुसार इस उपकरण की कीमत 21,220 रुपये है। इस उपकरण के जरिए फोन का कैमरा किसी व्यक्ति, पशु या किसी भी अन्य वस्तु की ओर करने से आप उस वस्तु से निकलने वाली उष्मा के जरिए उसे देख सकेंगे।इस उपकरण के जरिए आप अपने स्मार्टफोन की मदद से अंधेरे में अपने दोस्तों को खोजने, अंधेरे में झाड़ियों में छिपे जानवरों को देखने या अंधेरे में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट का पता लगा सकेंगे।

अंधेरे में भी देखेगा आपका स्‍मार्टफोन

इस उपकरण में अपनी बैट्री लगी होती है और इसे आईफोन-5 और 5एस के पीछे लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, आप अंधेरे में खड़ी अपनी कार को भी इसकी मदद से आसानी से ढूंढ पाएंगे। इसके अलावा अग्निशमन अधिकारियों और सेना के जवानों के लिए भी यह उपकरण काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X