2014 के आखिरी तक 1.2 अरब स्मार्टफोन बिकेंगे
एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक 2014 में वैश्विक स्तर पर स्मार्ट फोनों की बिक्री कुल 1.2 अरब यूनिट रहेगी। अमेरिकी शोध और परामर्श कंपनी इंटरनेशनल डॉटा कारपोरेशन (आईडीसी) के ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक यह आंकड़ा 2013 के आंकड़े से 23.1 फीसदी अधिक है।
आईडीसी के मुताबिक इस बढ़त में भारत, इंडोनेशिया और रूस जैसे देशों में कम कीमत के कारण स्मार्ट फोन की बिक्री में होने वाली वृद्धि का प्रमुख योगदान रहेगा। सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्ट फोन की 2014 में होने वाली बिक्री में एंड्रायड की हिस्सेदारी इस बार भी सर्वाधिक रहेगी। इस वर्ष एंड्रायड का योगदान 80.2 फीसदी रहेगा।

आईडीसी के एक शोध प्रबंधक रैमन लामास ने कहा, "भारत, इंडोनेशिया और रूस जैसे प्रमुख उभरते बाजारों को स्मार्ट फोन का निर्यात अभी से 2018 के बीच बढ़कर दोगुना हो जाएगा।
2014 में एप्पल के आईओएस की बाजार हिस्सेदारी 2014 में 14.8 फीसदी से घटकर 2018 में 13.7 फीसदी रह जाएगी। इस दौरान विंडोज फोन की बाजार हिस्सेदारी 3.5 फीसदी से बढ़कर 6.4 फीसदी हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ष ब्लैकबेरी की बाजार हिस्सेदारी एक फीसदी से भी कम रहेगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications