Home
News

भारत में स्मार्टफोन यूजर्स प्रतिदिन एक जीबी इंटरनेट डेटा कर रहे हैं इस्तेमाल

आज के समय में लगभग ज्यादातर मध्यम वर्गीय लोगों के पास एक ना एक स्मार्टफोन है। जिसमें लोग इंटरनेट का काफी इस्तेमाल करते हैं। इसी के चलते टेलिकॉम कंपनियों ने अपने यूजर्स के लिए बेहतर डेटा ऑफर के साथ कई प्लान्स को अपनाया है। बता दें, पिछले कुछ सालों में भारत में मोबाइल डेटा की खपत में काफी तेजी आई है। जिसका खास क्रेडिट रिलायंस जियो को जाता है।

भारत में स्मार्टफोन यूजर्स प्रतिदिन एक जीबी इंटरनेट डेटा कर रहे हैं इस्तेमाल

हर व्यक्ति को प्रतिदिन एक जीबी डेटा की खपत

हैरान करने वाली बात यह है कि, नील्सन इंडिया द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट के मुताबिक देश में स्मार्टफोन यूजर पूरे दिन में लगभग 1 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन यूजर्स प्रवेश-स्तर, मध्य श्रेणी और प्रीमियम सेगमेंट में प्रतिदिन ऑनलाइन गतिविधियों पर 90 मिनट से ज्यादा समय बिताते हैं। बता दें, कुछ साल पहले एक स्मार्टफोन यूजर एक महीने में 4 जीबी डेटा का इस्तेमाल करता था।

बड़े पैमाने पर बाजार की मांग को पूरा करने के लिए, नए चीनी और भारतीय हैंडसेट निर्माताओं ने सस्ती हैंडसेट लॉन्च किए हैं जो 5,000 रुपये से भी कम हैं। मटका ने बयान देते हुए कहा कि "सस्ती स्मार्टफोनों के अचानक प्रवाह ने नए यूजर्स के लिए एक नया सेगमेंट तैयार किया है। जिन्हें फीचर स्मार्टफोन में अपग्रेड किया गया है।

चैट और वीओआईपी ऐप्स भी जिम्मेदार

जब ऐप उपयोग की बात आती है, तो चैट और वीओआईपी ऐप्स ब्राउज़र सेगमेंट के बाद ग्राहक सेगमेंट के उपयोग पर हावी होते हैं। यूटोरेंट बीटा जैसे ऐप डेटा की काफी खपत करते हैं। जिसके बाद यूट्यूब यूजर्स भी इसी श्रेणी का हिस्सा है। स्मार्टफोन यूजर्स ऑनलाइन गतिविधियों पर दिन में 90 मिनट से ज्यादा समय बीताते हैं। जबकि प्रीमियम सेगमेंट हर दिन130 मिनट तक उपयोग करता है।

हैंडसेट और डेटा की कीमत यूजर्स और उनके स्मार्टफोन उपयोग के बढ़ते सेट की निगरानी के लिए एक उल्लेखनीय सरोगेट के रूप में उभर रही है। हालांकि आर्थिक रूप से महंगे स्मार्टफोन की उपलब्धता के बावजूद, औसत स्मार्टफोन की कीमतें अभी भी बढ़ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबित 2015 में औसत लागत लगातार 7,700 रुपये से बढ़कर 2017 में 10,000 रुपये हो गई है। हालांकि पिछले 15 से 18 महीनों के बीच डेटा की खपत कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। जिसमें जानें मानें ऐप्स जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, गूगल क्रोम भी शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to a new report issued by Nielsen India, smartphone users in the country are using around 1 GB of data throughout the day. It has been reported in the report that smartphone users spend more than 90 minutes on online activities per day in entry-level, mid-range and premium segment.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X