Home
News

Amazon Great Indian Festival की ये शानदार डील आप के लिए, स्मार्टफोन्स के साथ फ्री मिल रहे हैं महंगे ईयरफोन्स

हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने जाते हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी लेते हैं। जैसे स्मार्टफोन में कैमरा कैसा होना चाहिए, स्मार्टफोन की बैटरी और फीचर्स क्या होने चाहिए, इन सब बातों का हम ध्यान रखते हैं। ताकि फोन लेते समय किसी भी तरह कि दिक्कत न हो सके। इसलिए आज हम उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे जो आपके बजट के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स भी देते हैं।

Amazon इन फोन्स पर इस समय स्पेशल डील्स दे रहा हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि 22 सितंबर यानी कल से इन स्मार्टफोन के साथ आपको 1290 रुपये तक का फ्री इयरफोन भी दिया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा पाने के लिए आपको सिर्फ इन स्मार्टफोन में से किसी एक को Add to cart या फिर Buy Now करना होगा। इसके बाद आपको अपना Address लिखते हुए इसे Order कर देना है। ऑर्डर करते ही आपको चेकआउट पेज पर Added Free Earphones दिखाई देने लगेगा। इस प्रक्रिया से आप एक अच्छा Earphones पा सकते हैं।

यहां आज हम सबसे अच्छे स्मार्टफोन के बारे में बताएगें जिन्हें आप खरीद सकते हैं और इनके साथ मुफ्त ईयरफोन भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Tecno Pop 5 LTE

Tecno Pop 5 LTE

यह स्मार्टफोन आपको कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ लैस मिलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन OPX2 स्प्लैश रेसिस्टेंट तकनीक के साथ आता है। इसके बैक के साथ-साथ फ्रंट साइड में भी फ्लैश लाइट दी जा रही है। जिससे आप शानदार सेल्फी भी ले सकते हैं। Tecno Pop 5 LTE में आपको 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 5000mAh की बैटरी दी जाती है। इस स्मार्टफोन के साथ आपको फ्री ईयरफोन भी दिया जाएगा। इस फोन को आप 6099 में खरीद सकते हैं।

Redmi 10A

Redmi 10A

बजट कम है तो आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन अच्छे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 2Ghz स्पीड के साथ Octa core Helio G25 का प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसके बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा 3GB रैम को आप 5GB तक बढ़ा सकते हैं। Redmi 10A स्मार्टफोन 3GB रैम, 32GB स्टोरेज के साथ आता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAH की दमदार बैटरी दी गई है। इसे आप 8,499 में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन के साथ आपको फ्री ईयरफोन भी दिया जाएगा।

Techno Spark 9

Techno Spark 9

इस स्मार्टफोन में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज स्पेस मिलता है। जिसे आप 7GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले और 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट का भी सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन में आप गेमिंग भी कर सकते हैं।

Realme narzo 50i prime

Realme narzo 50i prime

इस स्मार्टफोन में आपको 3GB रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस मिलता है। यह Android 11 OS और पावरफुल यूनिसोक T612 प्रोसेसर के साथ आता है। जो इसे बेहतर परफॉर्मेंस करने में सहायता कतरा है। इसमें आपको 5000mAh की दमदार बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इस स्मार्टफोन के साथ आपको फ्री ईयरफोन भी दिया जाएगा।

Redmi A1

Redmi A1

यह स्मार्टफोन आपको बेहद स्लिम और स्लीक डिजाइन में मिल रहा है। सस्ते दाम में यह आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी लेदर टेक्सचर डिजाइन काफी शानदार है। इस फोन में आपको 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज भी मिलता है। यह Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के आता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAH की दमदार बैटरी मिलती है। इसे आप 6,499 में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon is currently offering special deals on these phones. The biggest thing is that from September 22 i.e. today, you are also being given free earphones up to Rs.1290 with these smartphones. To take advantage of this offer, all you have to do is add to cart or Buy Now from any of these smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X