25 MP वाले सेल्फी कैमरा से लैस स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
सैमसंग कंपनी अपने A सीरीज के नए-नए स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च करना शुरू कर दिया है। आखिरकार कंपनी ने Galaxy A40 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। बता दें, स्मार्टफोन को नीदरलैंड मार्केट में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो Galaxy A40 स्मार्टफोन को €249 यानी लगभग 20,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है।

हालांकि कंपनी ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि इस स्मार्टफोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। बता दें, सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन को डच वेबसाइट Belsimpel पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। स्मार्टफोन को सबसे पहले बाकी डच वेबसाइट Android Planet ने स्पॉट किया है।
Samsung Galaxy A40 स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के Galaxy A40 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसे 5.9-inch की Super AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया है। जिसमें FHD+ डिस्प्ले रिजॉल्यूशन शमिल है। बता दें, फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच को भी पेश किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन में Exynos 7885 SoC के साथ 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Samsung Galaxy A40 स्मार्टफोन में कैमरा के लिए बैक पर 16मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, दूसरा सेंसर 5मेगापिक्सल का है। बता दें, स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 25मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, GPS, Bluetooth v4.2, 4G VoLTE capable dual nano-SIM card slots, NFC, और USB Type-C port जैसे काफी सारे फीचर्स मौजूद हैं। बता दें, ग्राहक इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, कोरल और वाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन में 3,100mAh की बैटरी मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








