अप्रैल 2025 में लॉन्च होंगे कई दमदार फोन, Iqoo और Realme समेत कई कंपनियों ने कसी कमर
Smartphones Launching in April 2025: मार्च 2025 में कई स्मार्टफोन भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। इस महीने सैमसंग तीन फोन लेकर आया, तो नथिंग ने भी Phone 3a सीरीज को लॉन्च किया। साथ में शाओमी ने अपनी 15 सीरीज को लॉन्च किया।
अब अप्रैल में भी कंपनियां कई नए फोन लॉन्च करने के लिए कमर कस रही हैं। इस महीने कई दमदार फोन एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस महीने कौन से फोन भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जा सकते हैं। उनके बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

iQOO Z10
लॉन्च डेट- 11 अप्रैल 2025
आईकू ने iQOO Z10 की लॉन्च डेट और बैटरी की डिटेल कन्फर्म कर दी है। इस स्मार्टफोन की एंट्री 11 अप्रैल को होने वाली है। फोन में 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7,300mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि फोन सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी ऑफर करेगा। लॉन्च होने के बाद फोन को अमेजन पर बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया जाएगा। iQOO Z10 में क्या फीचर दिए जाएंगे। इस बारे में फिलहाल डिटेल नहीं दी गई है।

Realme 14 Series
लॉन्च डेट- 15 अप्रैल 2025
रियलमी ने अगले महीने Realme 14 सीरीज को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। फोन गेमर्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है। फोन को लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किया जा चुका है। इस सीरीज में Realme 14T स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमर सेटअप मिल सकता है।
CMF Phone 2
लॉन्च डेट- अप्रैल 2025
इस महीने CMF Phone 2 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कुछ दिन पहले अपकमिंग फोन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और इंटरचेंजेबल कवर मिलेगा। सीएमएफ फोन 2 में बेहतर ग्रिप के लिए बॉक्सी चेसिस मिलेगा। साथ में 6.7 इंच की डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 3 मिलेगा। फोन एंड्रॉइड 15 पर रन करेगा।
Motorola Edge 60 Fusion
लॉन्च डेट- 2 अप्रैल 2025
मोटोरोला अगले महीने Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इसमें ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP Sony LYT700 प्राइमरी सेंसर होगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। फोन में 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। एज 60 फ्यूजन में 1.5k रेजॉल्यूशन वाली 6.7 इंच की स्क्रीन दी जाएगी।
Vivo V50e
लॉन्च डेट- पहले हफ्ते में लॉन्च की उम्मीद
Vivo V50e पहले से ग्लोबल मार्केट में मौजूद है, लेकिन अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन पिछले साल आए वीवो वी40ई के सक्सेसर के तौर पर आ रहा है। इसमें 120 हर्टज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें पावर के लिए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,600mAh की बैटरी दी जाएगी।
Poco F7 Series 5G
लॉन्च डेट- अप्रैल 2025
Poco F7 लाइनअप अगले महीने लॉन्च होगा। इसमें तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। सीरीज में स्नैपड्रैगन 8s एलीट जेन प्रोसेसर मिलेगा। इस लाइनअप में एंड्रॉइड 15 बेस्ड हाइपर ओएस अपडेट मिलेगा। सीरीज के प्रो मॉडल में 90W फास्ट चार्जिंग वाली 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। वहीं, Poco F7 Ultra 120W चार्जिंग तकनीक वाली 5,300mAh बैटरी के साथ आने वाला है।
Samsung Galaxy S25 Edge
अप्रैल में Samsung Galaxy S25 Edge को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को गैलेक्सी एस25 सीरीज के लॉन्च इवेंट में टीज किया गया था।
इनमें से कुछ स्मार्टफोन की लॉन्च डेट रिवील हो गई है, तो कुछ के बारे में डिटेल आना बाकी है। आईकू ने तो फोन की बैटरी डिटेल भी कन्फर्म कर दी है। वहीं, रियलमी 14 सीरीज को लेकर भी कई तरह की जानकारी मिल गई है।


Click it and Unblock the Notifications








