स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी सिगरेट के पैकेट जैसी वॉर्निंग!, ये देश उठाने जा रहा बढ़ा कदम
आजकल लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं, इसका प्रभाव हमें सबसे अधिक अपनी नींद, मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों पर देखने को मिलता है। अगर देखा जाए तो स्मार्टफोन की लत एक बड़ी परेशानी बनती नजर आ रही है, जिससे बचने के समाधान ढूंढे जा रहे हैं।
हाल ही में स्पेन गवर्नमेंट ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है, जिसके चलते एक नया नियम बनाया गया है। इस नियम के तहत अब स्पेन में बिकने वाले हर एक स्मार्टफोन पर चेतावनी होगी, जैसे किसी सिगरेट के पैकेट पर होती है। इस चेतावनी की वजह से लोगों को अधिक फोन इस्तेमाल करने के नुकसान के बारे में पता चलेगा।

क्या है स्पेन की नई प्लानिंग?
स्पेन गवर्नमेंट ने एक कमेटी बनाई हैं, जिसने एक रिपोर्ट जारी है। रिपोर्ट में डिजीटल सर्विसेज पर अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनियों की सिफारिश की गई है, जिसमें फोन के अधिक इस्तेमाल और हानिकारक कंटेंट के जोखिम के बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि यह चेतावनी सिगरेट के पैकेट्स पर लिखी चेतावनी जैसी ही नजर आएगी, लेकिन ये थोड़ी कम कठोर होगी।
ये रिपोर्ट कुछ ऐप्स और प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय स्क्रीन पर सावधानी संदेश दिखाने की सिफारिश करती है। इसके अलावा, बच्चों के लिए डिजिटल उपकरण पर रोक लगाने की बात भी इसमें कही गई है। साथ ही 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल पूरी तरह से बैन करने के लिए कहा गया है।
3 से 6 साल के बच्चों के लिए केवल विशेष परिस्थितियों में ही स्मार्टफोन की अनुमति देनी की बात की गई है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने और 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सीमित कार्यक्षमता वाले डंबफोन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
आस्ट्रेलिया के बाद स्पेन की सख्ती
स्पेन ने यह कदम बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों तक में स्मार्टफोन्स की बढ़ती लत से पीछा छुड़ाने के लिए उठाया है। स्पेन की सरकार को ऐसा लगाता है कि फोन पर सिगरेट जैसी वॉर्निंग देने से इस समस्या को कुछ हद तक रोका जा सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म बैन कर दिए हैं। ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला ऐसा देश है। हो सकता है कि वॉर्निंग के नियम को लागू करने के बाद स्पेन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए कुछ नए नियम लेकर आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








