मार्च 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन, iQOO Z7, Oppo Find N2 Flip और Samsung Galaxy A54

मार्च 2023 में लॉन्च होने वाले कुछ स्मार्टफोन हैं जिनके बारे में हम आप से यहां बात करने वाले हैं। जी हां अगर आप इस महिने कोई नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आप इन फोन मेसे कोई एक ले सकते हैं। इस लॉन्च लिस्ट में Motorola G73,Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34,Poco X5,iQOO Z7 शामिल है।
Motorola G73 स्मार्टफोन
Motorola ने हाल ही में Moto G73 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसमें भारत का पहला मीडियाटेक डायमेंसिटी 930 चिपसेट, 13 5G बैंड और 120Hz डिस्प्ले मिलता है। इसकी कीमत 18999 रुपये से शुरू होती है। Moto G73 5G में एक डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड मैक्रो डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है।
Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34 स्मार्टफोन
A-सीरीज के ये दो नए स्मार्टफोन 16 मार्च को लॉन्च होने वाले हैं। गैलेक्सी A54 में Exynos 1380 चिपसेट, 50MP OIS कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा होगा। दूसरी ओर, गैलेक्सी A34 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

Poco X5 स्मार्टफोन
14 मार्च को Poco X5 के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। इसमें 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है और इसके स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट और 5000mAh बैटरी द्वारा संचालित होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो यह 13,999 रुपये से शुरु होगा। हैंडसेट एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। इसमें आगे की तरफ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
iQOO Z7 स्मार्टफोन
भारत में 21 मार्च को लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। यह हुड के नीचे डाइमेंशन 920 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसमें डुअल-कैमरा सेटअप होगा। अपकमिंग iQoo स्मार्टफोन की कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है।
Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन
13 मार्च को लॉन्च होने की पुष्टि की गई, Oppo Find N2 Flip में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर और 50MP Sony IMX890 कैमरा सिस्टम का डुअल-कैमरा सिस्टम और लो-लाइट 4K वीडियोग्राफी के लिए MariSilicon X NPU है।


Click it and Unblock the Notifications








